Weekly Rashifal: जनवरी माह का नया सप्ताह 19 जनवरी से 25 जनवरी तक रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत मकर राशि में बनने वाले दुर्लभ पंचग्रही योग से हो रही है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, मंगल और बुध एक साथ विराजमान रहेंगे. यह शक्तिशाली योग धन, पद-प्रतिष्ठा, कारोबार और रोजगार के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. पंचग्रही योग का प्रभाव विशेष रूप से पांच राशियों पर पड़ेगा, जिनके लिए यह सप्ताह आर्थिक उन्नति और सफलता के नए द्वार खोल सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु जी से कि इन शक्तिशाली योगों का लाभ सबसे अधिक किन राशि वालों को मिलेगा.
पंचग्रही योग से मेष राशि पर असर
पंचग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. सरकारी कार्यों, प्रशासन या उच्च अधिकारियों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिल सकता है.
वृषभ राशि वालों के करियर और धन में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
पंचग्रही योग वृषभ राशि के भाग्य को मजबूती प्रदान करेगा. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
कर्क राशि वालों को मिलेगा धन और प्रेम का सुख
पंचग्रही योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों में ऊर्जा और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी. आर्थिक लाभ के साथ-साथ प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा. सप्ताह के अंत में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और मित्रों या सहकर्मियों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.
मकर राशि वालों पर मेहरबान रहेगा पंचग्रही योग
मकर राशि में बन रहा पंचग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा. नए घर, जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश की योजना सफल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. किसी नए कार्य की शुरुआत में मित्रों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा. सरकारी योजनाओं या लाभकारी स्कीमों से फायदा होने के प्रबल संकेत हैं.
मीन राशि वालों की बदलेगी आर्थिक तस्वीर
पंचग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव मीन राशि की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और पड़ोसियों या आसपास के लोगों के सहयोग से जरूरी काम समय पर पूरे होंगे.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
मोबाइल: +91 8620920581
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
