साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 मार्च से 18 मार्च 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (12 मार्च से 18 मार्च 2023): साल 2023 का तीसरे महीना यानी मार्च 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए मार्च माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा कई महत्वपूर्ण कार्य बनेगें.जातक का मन उत्साहित बना रहेगा.जातक तनाव के बीच राह खोजने का प्रयास करेगा।

वृष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपनी कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें, आप खुद अपने कार्य बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे. घर में के साथ किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी.

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल

समय अनुकूल रहेगा.कार्य समय पर होगे.भाग्य अनुकूल रहेगा एवं कार्य की अधिकता रहेगी.संतान से सुख प्राप्त होगा एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी.कार्य के प्रति उत्साह रहेगा.धन की आवक सामान्य बनी रहेगी.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है.आत्म-देखभाल गतिविधियों में संलग्न होकर अपनी शारीरिक और मानसिक भलाई को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल रहेगा.लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों से जातक को मुक्ति मिलेगी और जातक कोई बड़ी कार्ययोजना बनाने में भी सफल होगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा. घर के किसी समस्या को सुलझाने में आपका प्रयास सफल रहेगा. तथा अधिकतर समय घर परिवार की व्यवस्था और देखरेख में ही व्यतीत होगा. विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के प्रति सफलता मिलने से खुशी रहेगी.

तुला साप्ताहिक राशिफल
स्थायी संपत्ति से लाभ, पद वृद्धि एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. धन की आवक बेहतर बनी रहेगी.दूसरी जगह जाने का विचार त्याग दें, जहां हैं वहीं आपको सफलता और तरक्की मिलने वाली है.बुध एवं गुरुवार को परिवार का साथ रहेगा.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य चरम पर रह सकता है.शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर और स्वस्थ आहार बनाकर इसका लाभ उठाएं.

धनु  साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा.जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य लेगा तो कई कार्य पटरी पर आयेगें.इस सप्ताह इस राशि वालों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है कई विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

मकर साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा. इसलिए लापरवाही और आलस बिल्कुल ना करें. किसी निकट संबंधी के चल रहा विवाद भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है. घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
सोम एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता होगी.योजनाएं सफल होंगी.अत्यधिक कार्य करने होंगे.मित्रों से मिलना होंगा.धार्मिक यात्रा का योग भी है. समय अनुसार कार्य करने में सफल होंगे.बुध एवं गुरुवार को बेहतर परिस्थितियां रहेंगी.

मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है.स्व-देखभाल को प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें और जरूरत पड़ने पर प्रियजनों का समर्थन लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >