चीनी साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25-31 दिसंबर 2022): जानिए क्या रहेगा दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह

Chinese Weekly Horoscope 2022 (25-31 दिसंबर 2022): चीनी राशिफल 2022 का यह लेख लोगों को करियर, स्वास्थ्य, वित्त और प्रेम भविष्यवाणियां प्रदान करता है, जिससे वो अपने आने वाले कल के बारे में जानकारी प्राप्त कर भविष्य को बेहतर बना सके. आइए जानें दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का चीनी राशिफल

Chinese Weekly Horoscope 2022: चीनी राशिफल 2022 का यह लेख लोगों को करियर, स्वास्थ्य, वित्त और प्रेम भविष्यवाणियां प्रदान करता है, जिससे वो अपने आने वाले कल के बारे में जानकारी प्राप्त कर भविष्य को बेहतर बना सकेचीनी ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2022 जल-बाघ का वर्ष (Year of Water-Tiger) है, आइए जानें दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का चीनी राशिफल

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: चूहा (Rat) राशि

(जन्म का वर्ष: 2020, 2008, 1996, 1984, 1972, 1960, 1948, 1936, 1924)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के लिए यह सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए अनेक बदलाव लेकर आने वाला है. पेशेवर जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रहने की संभावना है. व्यापार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं इस साल आपका अच्छा मुनाफा कराएगी. आपको सलाह दी जाती है कि इस हफ्ते अधिक खर्च करने से बचें और अपने वित्त को नियंत्रण में रखें.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: बैल (Ox) राशि

(जन्म का वर्ष: 2021, 2009, 1997, 1985, 1973, 1961, 1949, 1937, 1925)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के कारोबारियों और प्रेमियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. खर्च सुचारू रूप से चलेगा, और आप अच्छा निवेश भी कर सकते है. हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है, अन्यथा गंभीर समस्याएं होने की संभावना है.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: बाघ (Tiger) राशि

(जन्म का वर्ष: 2022, 2010, 1998, 1986, 1974, 1962, 1950, 1938, 1926)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के लिए यह एक बहुत ही अनुकूल सप्ताह है. आप इस हफ्ते अपने सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत कर उसे प्राप्त कर है. प्रेम जीवन जोशीला और रोमांटिक रहेगा, जबकि व्यापार क्षेत्र समान रूप से उचित रहेंगे. कामकाजी पेशेवरों को वरिष्ठों से उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना मिलेगी.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: खरगोश (Rabbit) राशि

(जन्म का वर्ष: 2023, 2011, 1999, 1987, 1975, 1963, 1951, 1939, 1927)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सकारात्मक बदलावों का वर्ष है. आपका व्यवसाय स्थिर रहेगा, और सुचारू रूप से चलता रहेगा. नए प्यार और रिश्तों के लिए यह साल अनुकूल है. हालांकि, आपको बचत करने की सलाह दी जाती है, जिससे भविष्य में आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: ड्रैगन (Dragon) राशि

(जन्म का वर्ष: 2024, 2012, 2000, 1988, 1976, 1964, 1952, 1940, 1928)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते व्यक्तिगत संबंध अनिश्चित होंगे. हालांकि, यह सकारात्मक बदलावों का दौर रहेगा. आपका प्रेम जीवन आनंदमय और उत्साह से भरा रहने की संभावना है. चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022 के अनुसार व्यापारियों के लिए यह एक स्थिर सप्ताह है.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: सांप (Snake) राशि

(जन्म का वर्ष: 2025, 2013, 2001, 1989, 1977, 1965, 1953, 1941, 1929)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह वित्तीय विकास, बड़े पैमाने पर योजनाओं के कार्यान्वयन और भावुक संबंधों के लिए अनुकूल है. हालांकि विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर के मोर्चे पर कुछ लोगों के लिए यह वर्ष सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि अन्य को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: घोड़ा (Horse) राशि

(जन्म का वर्ष: 2026, 2014, 2002, 1990, 1978, 1966, 1954, 1942, 1930)

चीनी साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों को रचनात्मक उपलब्धियां और रोमांचक प्रेम का अनुभव करा सकता है. पारिवारिक मोर्चे पर जिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें कष्टों से मुक्ति मिलेगी. आपने अपने व्यवसाय को बीते समय में बेहतर बनाने के लिए जितनी मेहनत की है, उसका अच्छा फल आपको मिलेगा.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: भेड़ (Sheep) राशि

(जन्म का वर्ष: 2027, 2015, 2003, 1991, 1979, 1967, 1955, 1943, 1931)

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022 के अनुसार भेड़ राशि वाले लोगों के जीवन में इस सप्ताह अनेक बदलाव आने की संभावना है. हालांकि कड़ी मेहनत और आपके प्रयासों से आप अच्छे फलों की प्राप्ति कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सही सोच की मदद से आप अपनी समस्याओं समाधान स्वयं करने में सक्षम हो सकते हैं.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: बंदर (Monkey) राशि

(जन्म का वर्ष: 2028, 2016, 2004, 1992, 1980, 1968, 1956, 1944, 1932)

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022 के अनुसार बंदर राशि वालों के लिए यह एक अनुकूल सप्ताह होने वाला है. आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. साथ ही आप कुछ रचनात्मक उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं. इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन मिला-जुला रहने की संभावना है.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: मुर्गा (Rooster) राशि

(जन्म का वर्ष: 2029, 2017, 2005, 1993, 1981, 1969, 1957, 1945, 1933)

वाटर टाइगर का यह सप्ताह इस राशिवालों के लिए मिश्रित पेशेवर जीवन को दर्शा रहा है. कुछ जातकों के लिए, यह आनंदमय सप्ताह होगा, तो वहीँ कुछ के लिए निराशाओं से भरा हुआ. प्रेम जीवन बिना किसी बड़े बदलाव के सुचारू रूप से चलेगा. जोखिम न लेने का आपका स्वभाव वैसा ही परिणाम देगा जैसा कि पिछले दिनों में रहा है. कारोबारियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: कुत्ता (Dog) राशि

(जन्म का वर्ष: 2030, 2018, 2006, 1994, 1982, 1970, 1958, 1946, 1934)

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022 के अनुसार आपका यह साल प्रेम, रोमांच और रचनात्मक समझ से भरपूर है. डॉग राशि के प्रेमियों के लिए यह साल अनुकूल है. व्यापार और पेशेवर जीवन स्थिर रहेगा. वित्तीय स्थिति में कोई भारी बदलाव नहीं होगा

चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022: सूअर (Pig) राशि

(जन्म का वर्ष: 2031, 2019, 2007, 1995, 1983, 1971, 1959, 1947, 1935)

इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. चीनी साप्ताहिक राशिफल 2022 के अनुसार व्यवसायियों और कामकाजी पेशेवरों के लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है. प्रेम जीवन में अच्छे फल पाने के लिए अपने दिल की बात साथी से ज़रूर शेयर करें. साथ ही प्यार-मोहब्बत के मामले में बुरी यादों और कड़वी बातों को भूल जाना आपके हित में रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >