वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: बिजनेस में लाभ या जोखिम? स्वास्थ्य पर भी रखें ध्यान

Vrishchik Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में भावनात्मक मजबूती आएगी? क्या स्वास्थ्य में सुधार रहेगा या सावधानी बरतना जरूरी होगा? क्या करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरा वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल.

Vrishchik Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026:  इस सप्ताह आपके दशम भाव में स्थित चंद्रमा अधिकारियों और वरिष्ठों से प्रशंसा दिलाएगा. मिथुन राशि में मौजूद गुरु आपके शोध और गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ाएंगे, साथ ही अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा, जिसमें सही सोच और सतर्कता से आप बड़ा फायदा उठा सकते हैं.

करियर / बिजनेस: आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित सूर्य बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएंगे. मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. व्यापार के लिए समय लाभकारी है. गोपनीय बातों को दूसरों के साथ साझा करने से बचें.

रिलेशनशिप: आपकी राशि के छठे भाव में स्थित शुक्र के कारण इस समय प्रेम संबंधों में हल्की अनबन या तकरार हो सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा. विवाहित जीवन में भी धैर्य और समझदारी से काम लें.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. तनाव और थकान महसूस हो सकती है. पेट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. नियमित जांच कराएं और संतुलित आहार लें. योग और ध्यान से लाभ मिलेगा.

सावधानी: इस सप्ताह गुस्से और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें. धन के मामलों में सतर्क रहें.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और सिंदूर अर्पित करें.

  • लकी डेट: 31, 01, 04
  • लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
  • लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >