वृश्चिक राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज साहस से मिलेगी सफलता या चुनौतियों से बढ़ेगा आत्मविश्वास?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर शाम को पारिवारिक सुख बढ़ाएगा. कुम्भ राशि के मंगल और राहु के प्रभाव से आप घर के नवीनीकरण या वाहन खरीदने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज कड़ी मेहनत करनी होगी. पंचम भाव के शनि आपकी योजनाओं में थोड़ी देरी करा सकते हैं. आज धैर्य और साहस रखने से सफलता मिलेगी. व्यापार में आज धन के मामले में पारदर्शिता रखें. कुम्भ का बुध चुनौती के बावजूद आपको किसी बड़ी डील में सफलता दिला सकता है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. काम की अधिकता के कारण आप पार्टनर को कम समय दे पाएंगे. आज पार्टनर थोड़े नाराज हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए उनकी बातों को ध्यान से सुनें. एक छोटा सा तोहफा उनके मूड को ठीक करने में जादू जैसा काम करेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में सचेत रहें. मंगल और राहु की चतुर्थ भाव में उपस्थिति हृदय रोगियों या उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है. ज्यादा तनाव न लें और शांत रहें. सुबह की सैर और प्राणायाम करना आज आपकी सेहत के लिए संजीवनी का काम करेगा.

सावधानी: घर के सदस्यों के साथ बहस करने से बचें और ड्राइविंग करते समय अपना ध्यान सड़क पर रखें, फोन का प्रयोग न करें.

उपाय: शिव मंदिर मे पूजा करे.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >