वृश्चिक राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज गलत आर्थिक फैसले मुश्किलें बढ़ाएंगे या पैसा आने के अच्छे योग बनेंगे?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: वृश्चिक राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव यानी धन भाव में संचरण कर रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देने और परिवार में खुशियां लाने वाले हैं. चतुर्थ भाव में सूर्य और मंगल की युति आपको भूमि या भवन से संबंधित कार्यों में सफलता दिलाएगी. आज आपके प्रभाव में वृद्धि करेगी.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको करियर की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आपकी पुरानी मेहनत का फल आज आपको पद और प्रतिष्ठा के रूप में मिलेगा. व्यापार में धन का निवेश करना भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा.

लव लाइफ: वाणी में मधुरता बनाए रखें क्योंकि आपकी कड़वी बातें पार्टनर को आहत कर सकती हैं, धैर्य से काम लेना आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत आवश्यक है. शाम तक रिश्तों में सुधार आएगा और आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर किसी पारिवारिक उत्सव की योजना बनाएंगे.

स्वास्थ्य: खान-पान पर विशेष ध्यान दें, गला खराब होने या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. आज ठंडी चीजों और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह परहेज करें. पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं. गले को राहत देने के लिए घरेलू नुस्खों का प्रयोग करें.

सावधानी: वाणी पर संयम रखें और कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें.

उपाय: “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >