Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 April 2026: आज चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर खर्चों में वृद्धि का संकेत दे रहा है. मानसिक उथल-पुथल रह सकती है, लेकिन शुक्र का प्रभाव आपको भौतिक सुखों की ओर आकर्षित करेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतनी होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
करियर/बिजनेस: व्यवसाय में आज लेन-देन को लेकर सतर्क रहें. कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है, इसलिए सजग रहें. नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की साजिश से बचना होगा. निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. हालांकि, आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर तीखी बहस या झगड़ा होने की आशंका है. वाणी पर संयम रखें. रोमांस की कमी महसूस हो सकती है. बेहतर होगा कि आज गंभीर विषयों पर चर्चा टाल दें और संयम बरतें.
स्वास्थ्य: अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है. मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग कम करें. रात को जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि मानसिक थकान दूर हो सके.
- सावधानी: व्यर्थ के विवादों और फिजूलखर्ची से बचें.
- उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें.
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: क्रीम
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
