Virgo Yearly Horoscope 2026 Prediction: कन्या राशि वाले जातकों का करियर से लेकर प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार तक कैसा रहेगा नया साल?

Virgo Yearly Horoscope 2026 Prediction: नया साल कन्या राशि वालों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है. 2026 में ग्रहों की चाल आपके करियर, प्रेम जीवन, पारिवारिक रिश्तों और स्वास्थ्य पर खास असर डालेगी. मेहनत, धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आपको सफलता और संतुलन दिला सकते हैं.

Virgo Yearly Horoscope 2026 Prediction: नया साल 2026 कन्या राशि वालों के जीवन में कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल इस वर्ष आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालेगी. खास बात यह है कि गुरु वर्ष 2026 में तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कभी अवसर मिलेंगे तो कभी सतर्कता जरूरी होगी. शनि, राहु और केतु की स्थिति भी आपके करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर असर डालेगी. आइए जानते हैं, साल 2026 में कन्या राशि वालों के लिए परिवार, नौकरी-व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल कैसा रहेगा.

कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2026 में पारिवारिक जीवन

साल 2026 की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से सामान्य लेकिन संतुलित रहेगी. घर-परिवार में कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा और मानसिक मजबूती भी बढ़ेगी. गुरु की शुभ दृष्टि के कारण पारिवारिक आय स्थिर रहेगी और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है. 2 जून 2026 के बाद परिवार में सौहार्द और बढ़ेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना मजबूत होगी. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद थोड़ी सावधानी जरूरी होगी. इस समय गुरु की स्थिति कमजोर होने से पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं. ऐसे में अपनों की अनदेखी न करें और संवाद बनाए रखें, तभी घर की शांति बनी रहेगी.

कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2026 में व्यापार और नौकरी

व्यापारियों के लिए साल 2026 धैर्य की परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है. वर्ष की शुरुआत में व्यापार से बड़े मुनाफे की उम्मीद कम रहेगी, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है. शनि की स्थिति यह संकेत देती है कि धीरे-धीरे और मेहनत के साथ लाभ मिलेगा. पारिवारिक बिजनेस या तरल पदार्थों से जुड़े व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. 2 जून 2026 के बाद व्यापार में तेजी आएगी. नए व्यापार की योजना बना रहे हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए साल की शुरुआत औसत रहेगी. अपने काम में ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा. जून के बाद कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वेतन वृद्धि के भी संकेत हैं. स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: नए साल में केतु गोचर से रहस्यमयी बदलावों के साथ खुलेगा किस्मत का नया अध्याय, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

कन्या राशि के जातकों के लिए 2026 में शिक्ष और करियर

छात्रों के लिए साल 2026 काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल मिलेगा. प्राथमिक स्तर के छात्रों को अधिक प्रयास करना पड़ेगा, जबकि कॉलेज और उच्च शिक्षा में लगे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जनवरी से 2 जून तक प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर को लेकर कड़ी मेहनत करनी होगी. इसके बाद ग्रहों का सहयोग मिलने लगेगा और आपके प्रयास सफल होंगे. प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए राहु की स्थिति अनुकूल है, जिससे सफलता की संभावना मजबूत रहेगी. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जून से अक्टूबर के बीच अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

कन्या राशि के जातकों को क्या 2026 में मिलेगी मकान और भूमि

साल 2026 में जमीन-जायदाद या मकान की खरीदारी को लेकर सावधानी जरूरी है. जनवरी से जून के बीच कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. मित्रों के भरोसे संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय न लें.

कन्या राशि का जातकों के लिए 2026 में वाहन सुख

वाहन खरीदने के लिहाज से साल 2026 अनुकूल है. इस वर्ष आपको नया वाहन मिल सकता है. हालांकि बहुत महंगी या लग्जरी गाड़ी के बजाय सामान्य वाहन का योग अधिक बन रहा है. गुरु और शनि दोनों का सहयोग मिलने से वाहन सुख प्राप्त होगा.

कन्या राशि का जातकों के लिए 2026 में प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन के लिए 2026 उत्साह से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जून तक प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और इसके बाद रिश्ते और मजबूत होंगे. साथ घूमने-फिरने की योजनाएं बन सकती हैं और विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में साल की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी, लेकिन शनि का सहयोग समय-समय पर हालात को संभालेगा. पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं. यदि किसी प्रकार का कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद दांपत्य जीवन में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

कन्या राशि के जातकों का साल 2026 में स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2026 मिला-जुला रहेगा. सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है. छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें, वरना वे बड़ी समस्या बन सकती हैं. मधुमेह के रोगियों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा. अक्टूबर के बाद नसों या हृदय से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं. इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है, इसलिए सावधानी और नियमित जांच जरूरी है.

कन्या राशि वालों का लकी नंबर और लकी कलर

लकी नंबर: 5

लकी कलर: फिरोजा

कन्या राशि वाले जातक साल 2026 में करें ये उपाय

  • रोजाना भगवान गणेश की पूजा करें और हरी दूर्वा अर्पित करें.
  • बुधवार के दिन हरे मूंग का दान करें.
  • भगवान शिव की आराधना करें और बेलपत्र पर ‘राम’ नाम लिखकर अर्पित करें.
  • कुल मिलाकर, साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए धैर्य, समझदारी और मेहनत का वर्ष रहेगा. सही समय पर लिए गए फैसले आपको सफलता और संतोष दोनों दिला सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >