Virgo Monthly Horoscope October 2025: कन्या राशि वालों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope October 2025: कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

Virgo Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना कन्या राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. राशि के भाव में सूर्य और शुक्र की स्थिति के कारण घर में कलह और तनाव की स्थिति बन सकती है. मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है. क्रोध और चिंता से बचें और समझदारी से रिश्तों को नियंत्रित करें. 17 अक्टूबर से परिवार की स्थिति में सुधार आएगा और पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी.

व्यापार और नौकरी

व्यापारियों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा. व्यापार में मुनाफा होगा और व्यवसायिक स्थिति अच्छी रहेगी. नए निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन लापरवाही से बचें. जोखिम लेने पर पीछे मुड़कर विचार न करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए माह अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. जो लोग टारगेट आधारित कार्य कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए यह महीना मेहनत और सतर्कता की मांग करेगा. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को रैंकिंग में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है और सीनियर सहपाठियों से परेशानी हो सकती है. उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपने अध्ययन में दृढ़ संकल्प बनाए रखना होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. करियर में सतर्क रहें, लापरवाही से काम में देर हो सकती है.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

    प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ संवाद में सावधानी बरतें. सहयोग की कमी और छोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. किसी भी बात में जबरदस्ती न करें. सिंगल लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. विवाहित जीवन में शनि की अनुकूल स्थिति न होने से संबंध में ऊर्जा बनाए रखना जरूरी है. आपसी समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे.

    स्वास्थ्य

    अक्टूबर में स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है. ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है. मौसम में बदलाव से सांस की समस्याएं और फेफड़े में इन्फेक्शन की संभावना रहेगी. सर्दी-ज़ुकाम से परेशानी हो सकती है. माह के अंतिम सप्ताह में मूत्र रोग या गुप्तांग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

    लकी नंबर और उपाय

    इस माह कन्या राशि वालों का लकी नंबर 9 और लकी कलर आसमानी रहेगा. प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही हर मंगलवार को मसूर की दाल और गुड़ का दान करने से विशेष लाभ मिलेगा.

    यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु शास्त्र, रत्न चयन या किसी पर्व-त्योहार से जुड़ी ज्योतिषीय सलाह चाहते हैं, तो संपर्क करें:

    8080426594 / 9545290847
    ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
    ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    Author: Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Read More

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >