Virgo Monthly Horoscope October 2024: कन्या राशि के जातकों पर काम का दबाव रहेगा

Virgo Monthly Horoscope October 2024: कन्या राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल.

Virgo Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टुबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में परेशानी बनेगी लेकिन कुछ ऐसे ग्रह है जिनके कारण आप ठीक ठाक रहेगें.पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा चौथे भाव के स्वामी वृहस्पति नवम भाव में है दूसरे भाव के स्वामी शुक्र तीसरे भाव में है रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा.परिवार के सदस्य आपके बात को अहमियत देंगे.माह के दूसरे सप्ताह में परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.भाई बहन का सहयोग मिलेगा साथ ही उनका भी उन्नति होगी.इस माह आपका आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा.

Libra Monthly Horoscope October 2024: तुला राशि के जातकों के परिवार में खूब उन्नति होगी

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार करने वाले के लिए यह माह अनुकूल रहेगा. व्यापार के स्वामी गुरु सप्तम भाव में है मंगल 20 अक्तूबर तक दशम भाव में रहेंगे.उसके बाद लाभ के भाव में गोचर करेगे जिसे आय ठीक रहेगा.व्यापार ठीक चलेगा. आपका ईमानदारी और और मेहनत आपके व्यापार में उन्नति में चार चांद लगाएगा.व्यापार में आपको नए नए मित्र मिलेगे सूर्य बुध के युति के कारण थोड़ी समस्या बन सकती है.नौकरी करने वाले को बहुत ही बढ़िया रहेगा.नौकरी भाव के स्वामी बुध पहला भाव में है.नौकरी में सबसे मिलजुलकर रहे आपका कार्य ठीक तरह से चलेगा.लेकिन काम का दबाव रहेगा. 20 अक्तूबर के बाद नौकरी की स्थिति और बढ़िया हो जायेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को इस माह मेहनत करना पड़ेगा तभी आप आगे सफल हो सकते है.कालेज में पढाई करने वाले छात्र को सहपाठी का सहयोग नहीं मिलेगा.उनके द्वारा आपको चुनौती मिल सकता है. उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र को जैसे मिडिया या कंप्यूटर की पढाई कर रहे है या मार्केटिंग की पढाई करने वाले छात्र के लिए मिला जुला रहेगा.करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगा. करियर के स्वामी शनि स्वग्रही होकर वक्री अवस्था में है करियर में लाभ होगा लेकिन आपको मेहनत करना पड़ेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन इस माह कन्या राशि को ठीक नहीं रहेगा.पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में है मंगल का दृष्टी पंचम भाव पर रहेगा जिसे आपको अपने प्रेमिका रूठने मानने की प्रक्रिया चलते रहेगा. प्रेमी के साथ बात चित करते से सावधानी रखे. दोनों के बिच मतभेद हो सकता है.अपने अन्दर से द्वेश की भावना से ऊपर निकले.प्रेमिका के साथ खुलकर अपना बात रखे. सूर्य और केतु की दृष्टी सप्तम भाव में बन गया है दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा लेकिन वृहस्पति आपके कलह को दूर करेंगे.

स्वास्थ्य


इस माह आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा बुध अस्त होकर पहले भाव में बैठे है सूर्य केतु पहला भाव में है आपका रोग नियंत्रक क्षमता कमजोर होगा. आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे. इस माह फूड पोइजन का खतरा बनेगा.नस संबन्धित समस्या बन सकता है बाहर का खाना नहीं खाए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: आसमानी

उपाय

प्रत्येक दिन भगवान गणेश का पूजन करे उनके मंत्र का जाप करे.
गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुक्र वार को मंदिर में दही का दान करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >