Virgo Monthly Horoscope January 2025: कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाकर रखें, पढ़ें मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope January 2025: नए साल 2025 का आगाज हो चुका है. साल के पहले दिन आज हम बताने जा रहे हैं कि आने वाले जनवरी माह कन्या राशि वालों के लिए कैसा बीतने वाला है. जानें कन्या राशि का संजीत कुमार मिश्रा जी से मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope January 2025: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल का पहला जनवरी का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

परिवारिक जीवन

परिवारिक जीवन में जनवरी के महीना बहुत सारे खुशियां मिलने वाला है. चौथे भाव में सूर्य और बुध के कारण बुधादित्य योग बना हुआ है. पारिवारिक रिश्ता मजबूत बनेगा सभी कार्य ठीक तरह से व्यतीत होगा .नवम भाव में वृहस्पति परिवार के सदस्य के साथ असमंजस दूर करेंगे. परिवार में शांति बनाकर रखेंगे.15 जनवरी के बाद परिवार के थोड़ी मनमुटाव होगा. भाई सहयोग नहीं करेंगे आप अनुशासन में रहें. साथ ही अपने बच्चे को अनुशासित करें. शनि और शुक्र परिवार के आय ठीक रखेंगे.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में जनवरी के महिना अच्छा लाभ देने वाला है व्यापार में निवेश करें एक अच्छा और बड़ा व्यापारी को तरफ आगे बढ़ेंगे जो लोग ऑनलाइन मार्केटिंग का बिजनेस कर रहें है या होलसेल का व्यापार किए है, उनको बड़ा आर्डर प्राप्त होगा. इलेक्ट्रोनिक्स के व्यापार में अच्छा लाभ होगा .कंस्ट्रक्शन से सम्बन्धित व्यापार किए है, उनको लाभ होगा नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र को अच्छी तरह से ध्यान देंगे. अपना कार्य समय के पहले समाप्त करेंगे. नौकरी में उन्नति होगी साथ वेतन में वृद्धि होगा.नए नौकरी के लिए अनुकूल समय है.

शिक्षा तथा करियर

शिक्षा के क्षेत्र में जनवरी के महीने में मिलजुला रहेगा ,प्राइमरी स्कूल में पढाई करने वाले छात्र को मेहनत करना पड़ेगा. कालेज में पढाई करने वाले को शिक्षा के क्षेत्र में उर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ेंगे उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले को वृहस्पति सहयोग करेंगे जिसे शिक्षा में उन्नति करेंगे. शिक्षक का सहयोग मिलेगा .करियर में आप उन्नति करेंगे. सूर्य और बुध का दृष्टी दशम भाव पर है करियर भाव में शनि और शुक्र बैठे हैं. आपका प्रदर्शन अनुकूल रहेगा आप अपने चालाकी से बड़े से बड़ा कार्य को आसानी से पूर्ण कर लेंगे,अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में जनवरी के महिना कन्या राशि वाले के लिए माह के शुरूआत में प्रेमी के साथ अच्छा तालमेल बनेगा. शुक्र छठे भाव में है नए प्रेम सम्बन्ध की प्रयास में है. आपके आकर्षण की कमी होगी 15 जनवरी से प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा प्रेमी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन बनेगा माह के अंतिम सप्ताह से वैवाहिक जीवन में बहुत सारे खुशियां प्रदान होगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहने की जरुरत है.शनि छठे भाव में वृहस्पति नवम भाव में है स्वास्थ्य ठीक रहेगा 15 जनवरी के बाद पैर तथा जोड़ो का दर्द होगा ,खाने पीने में ध्यान देना पड़ेगा ,समय से भोजन करें सुबह में टहले तथा व्यायाम करें .

लकी नंबर: 7
लकी कलर: फिरोज

उपाय

बुधवार को मंदिर में हरा मुंग दान करें .
भगवन विष्णु का पूजन करें तथा मुनाका का भोग लगाएं
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >