Tulsi Vivah 2025: आज या कल 2 नवंबर को है तुलसी विवाह, जानें किस तरीके से करें पूजा

Tulsi Vivah Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी, जिसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है, इस बार 1 या 2 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी, इसके बारे में हम सटीक जानकारी लेकर आए हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चार महीने बाद शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. जानें इस दिन पूजा का सही तरीका.

Tulsi Vivah 2025: हर साल कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन को तुलसी विवाह कहा जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और गोधूली बेला में तुलसी जी के साथ उनका शुभ विवाह संपन्न होता है. लेकिन इस बार 2025 में तुलसी विवाह की तारीख को लेकर कुछ खास स्थिति बन रही है.

क्यों नहीं होगा तुलसी विवाह 1 नवंबर को?

इस साल देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025, शनिवार को पड़ रही है. इस दिन व्रत और पूजन तो किया जाएगा, लेकिन संध्या के समय भद्रा काल रहने के कारण तुलसी विवाह उस शाम को करना शुभ नहीं माना गया है. भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य, खासकर विवाह संस्कार, वर्जित माने जाते हैं. इसलिए तुलसी विवाह उसी दिन नहीं, बल्कि अगले शुभ मुहूर्त यानी 2 नवंबर को किया जाएगा.

तुलसी विवाह की सही तिथि और अवधि

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 1 नवंबर की सुबह 9:12 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर की सुबह 7:31 बजे तक रहेगी. शास्त्रों में तुलसी विवाह द्वादशी तिथि में करने का नियम है. इसलिए इस बार तुलसी विवाह 2 नवंबर 2025, रविवार को किया जाएगा. हालांकि, तुलसी विवाह केवल एक दिन तक सीमित नहीं है. परंपरा के अनुसार, एकादशी से लेकर पूर्णिमा (5 नवंबर) तक तुलसी विवाह का आयोजन किया जा सकता है.

ये भी देखें:  तुलसी विवाह में इन पूजन सामग्रियों की होगी जरूरत, देखें लिस्ट

2025 में तुलसी विवाह की संभावित तिथियां

  • 1 नवंबर (शनिवार) – देवउठनी एकादशी, व्रत और पूजन
  • 2 नवंबर (रविवार) – तुलसी विवाह का प्रमुख दिन (द्वादशी तिथि)
  • 3 नवंबर (सोमवार) – त्रयोदशी
  • 4 नवंबर (मंगलवार) – चतुर्दशी (बैकुंठ चतुर्दशी)
  • 5 नवंबर (बुधवार) – कार्तिक पूर्णिमा

तुलसी विवाह की पूजन विधि (सरल तरीके से)

  • सबसे पहले घर को साफ-सुथरा करें और खुद पीले वस्त्र पहनें.
  • घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं – यह शुभता का प्रतीक है.
  • एक लाल कपड़े और फूलों से छोटा सा मंडप तैयार करें, जैसे विवाह स्थल होता है.
  • मंडप को फूलों, आम के पत्तों और केले के तनों से सजाएं.
  • तुलसी के पौधे को मंडप में रखें और पास में भगवान शालिग्राम की स्थापना करें.
  • शालिग्राम जी को नए वस्त्र पहनाएं और तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं.
  • दोनों को फूलों की माला पहनाएं और प्रतीकात्मक रूप से सात फेरे कराएं.
  • परिवार के साथ फूलों की वर्षा करें और घर की सुख-समृद्धि की कामना करें.
  • अंत में आरती करें, मिठाई और मौसमी फलों का भोग लगाएं, फिर प्रसाद सबमें बांटें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >