Libra Yearly Horoscope 2023: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल

Libra Yearly Horoscope 2023: तुला राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने तुला राशिफल 2023

New Year 2023 Tula Rashifal: तुला राशिफल 2023 (tula Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में तुला राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित तुला वार्षिक राशिफल 2023 ( tula Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष तुलाजातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

परिवारिक

इस वर्ष आपके परिवार पर कई संकट आएंगे लेकिन सभी मिल जुलकर उसका सामना करेंगे. इस कारण सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे. यदि आपके घर में किसी का विवाह हुआ है तो घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी मिल सकती है. सभी का सहयोग मिलेगा और परिवार का सभी के साथ संबंध भी मजबूत होगा.घर में किसी पुरानी जायदाद को लेकर चर्चा होगी और उसे बेचने का निर्णय भी लिया जा सकता है. किसी चीज़ की कोई कमी नही होगी बस वर्ष के मध्य में अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और उन्हें घर का बना आहार ही खिलाए.

करियर

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा शुभ नही रहेगा. यदि आप व्यापारी हैं तो कुछ क्षेत्रों में अच्छा-खासा घाटा उठाना पड़ेगा जिस कारण मन कुंठित रहेगा. हालाँकि आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिस कारण हिम्मत बंधेगी.नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम लेकर आया है. यदि आप नौकरी से असंतुष्ट है तो इस वर्ष नए अवसर तो मिलेंगे लेकिन वे ज्यादा प्रभावी नहीं होंगे. नौकरी की तलाश में है तो वह मिल तो जाएगी लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक पायेगी.

शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. यदि आपको सफलता चाहिए तो मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नहीं होंगे. कॉलेज में हुए है तो अपने करियर को लेकर आशंकित रहेंगे और अपनी फील्ड बदलने का विचार मन में आ सकता है घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस वर्ष सफलता मिलने की प्रबल संभावना है इसलिये सतर्क रहे और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे.

प्रेम जीवन

यदि आप पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो हमें यह कहते हुए अच्छा तो नहीं लग रहा हैं लेकिन इस वर्ष आपकी कुंडली पर चन्द्रमा की स्थिति सही नहीं होने के कारण आपको अपने प्रेमी से धोखा मिल सकता है जो आपको निराश करेगा. ऐसे में संयम से काम ले और उसके बारे में ज्यादा सोचे नही क्योंकि यह आपके अच्छे के लिए ही होगा जिसका पता आपको बाद में चलेगा. जिनका विवाह हो चुका हैं उनका अपने साथी के साथ संबंध और ज्यादा मजबूत होगा. इस वर्ष आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी.

स्वास्थ्य

वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा. वर्ष के मध्य में आपका स्वभाव थोड़ा चिढ़चिढ़ा रह सकता हैं जिस कारण दोस्तों के साथ मतभेद होंगे लेकिन वह जल्दी ही सुलझ भी जाएंगे. कुछ मौको पर उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता हैं इसलिये अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे और किसी को कटु वचन कहने से पहले एक बार सोच ले.

शुभ रंग:- स्लेटी

शुभ अंक:-4

उपाय:-यह वर्ष आपके लिए ज्यादा शुभ नही हैं, ऐसे में मन कुंठित रहने की संभावना हैं. गणेश जी का पूजन कीजिए सही होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >