वार्षिक तुला राशिफल 2026: (Libra Yearly Horoscope 2026)नया साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बदलाव और अवसर दोनों लेकर आ रहा है. इस वर्ष शनि छठे भाव में और गुरु पहले नवम भाव में (2 जून तक) फिर दशम भाव में (2 जून से 31 अक्टूबर तक) रहेंगे. राहु पंचम भाव में और केतु की दृष्टि भी प्रभाव डालेगी. बीच-बीच में मंगल की चाल जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है. कुल मिलाकर यह साल समझदारी, धैर्य और संतुलन का है. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि 2026 आपके लिए कैसा रहेगा. पारिवारिक जीवन: सुख के साथ थोड़ी सावधानी
तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन इस साल अच्छा रहेगा. 2 जून तक गुरु नवम भाव में रहकर परिवार में सुख और सम्मान बढ़ाएंगे. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं और घर में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है. हालांकि मंगल के कारण बीच-बीच में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. भाईचारे में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. 2 जून के बाद स्थिति बेहतर होगी और परिवार में तालमेल बढ़ेगा. सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे और विवाद कम होंगे. 31 अक्टूबर 2026 के बाद रिश्तों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. उस समय धैर्य और समझदारी से काम लें. व्यापार और नौकरी: सोच-समझकर उठाएं कदम
व्यापार के लिए साल थोड़ा सावधानी वाला रहेगा. पंचम भाव में राहु के कारण गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है. नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें. अगर नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें. जरूरत हो तो अनुभवी और भरोसेमंद स्टाफ रखें. नौकरी करने वालों के लिए साल बेहतर रहेगा. काम में लापरवाही न करें और अपने अनुभव का सही उपयोग करें. जूनियर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे.2 जून से पहले नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. 31 अक्टूबर के बाद नौकरी की स्थिति और मजबूत होगी.
शुभ कलर: हरा
शुभ अंक: 3