तुला राशिफल 29 जून 2026: छोटी यात्राएं खोलेंगी बड़े लाभ के रास्ते, बनेंगे रुके हुए काम

Aaj Ka Tula Rashifal 29 June 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Tula Rashifal 29 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए साहस, पराक्रम और सामाजिक दायरे में वृद्धि लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय (पराक्रम) भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. भाग्य भाव के सूर्य और बुध आपके भाग्य को बल देंगे, जिससे अधिकांश प्रयास सफल होंगे. आज आपके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय पूरी तरह सफल होंगे. छोटे भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

करियर-बिजनेस: आज व्यापार के सिलसिले में की गई छोटी दूरी की यात्राएँ भविष्य के लिए नए और लाभदायक रास्ते खोलेंगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी बेहतरीन संवाद शैली और बुद्धिमत्ता के बल पर बड़ी सफलता मिलेगी. मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक माहौल सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई पुराना वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शाम के समय किसी पुराने मित्र के आगमन से घर में चहल-पहल और खुशी का माहौल रहेगा. दोस्तों और भाई-बहनों के साथ समय सुखद रहेगा.

लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद खुशनुमा और रोमांस से भरा रहेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की किसी योजना पर सकारात्मक चर्चा कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. यात्रा के दौरान भी उत्साह बना रहेगा. हालांकि अत्यधिक भागदौड़ के कारण शाम को हल्की शारीरिक थकान या पैरों में दर्द हो सकता है. पर्याप्त पानी पिएँ और खानपान संतुलित रखें.

  • सावधानी: आज जोश में आकर किसी अजनबी व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत या व्यावसायिक योजनाएँ साझा न करें.
  • उपाय: आज शिव मंदिर में कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें.
  • शुभ रंग: चमकीला सफेद
  • शुभ अंक: 7

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >