तुला राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज नई चिंता सामने आएगी या धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी?

Tula Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Tula Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: तुला राशि. आज आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा का गोचर आपके पराक्रम और छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों को मधुर तथा मजबूत बनाएगा. लग्न स्वामी शुक्र की उच्च स्थिति मीन राशि में होने से आपकी विलासिता और सुख-सुविधाओं के साधनों में निश्चित रूप से वृद्धि होगी.

करियर-बिजनेस: नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको बड़े क्लाइंट्स के साथ सफल डील दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी. व्यापारिक यात्राएं आज बहुत सफल और सुखद रहेंगी.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज आप अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं. आज आपके रिश्तों में नई ऊर्जा और गहरा रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. आप एक-दूसरे की जरूरतों को बिना कहे समझने लगेंगे जिससे घर में शांति रहेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बहुत ही शानदार रहेगा और आप खुद को काफी फुर्तीला महसूस करेंगे. कठिन कार्यों को भी आप चुटकियों में पूरा कर लेंगे. धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचकर रहें. त्वचा संबंधी हल्की एलर्जी होने की आशंका ग्रहों के योग के कारण दिखाई दे रही है.

सावधानी: भाई-बहनों के साथ पुरानी बातों पर बहस न करें.
उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ उपहार या फल दें.
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >