तुला राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज कानूनी मामलों मे रह मिलेगी या कोई नई चिंता सामने आएगी?

Aaj Ka Tula Rashifal 05 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Tula Rashifal 05 April 2026: आज तुला राशि के जातकों के लिए दोपहर तक चंद्रमा का गोचर आत्मविश्वास बढ़ाएगा. छठे भाव में सूर्य-शनि की स्थिति शत्रुओं पर विजय दिलाएगी. आज कुछ मानसिक बेचैनी हो सकती है. आज पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने का रास्ता साफ होगा.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में कुछ नई चुनौतियों के बावजूद आप लाभ कमाने में सफल रहेंगे. कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी. नौकरी में आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस और तनाव का मिश्रण रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी.  शाम को किसी पुराने मुद्दे पर झगड़ा हो सकता है. शुक्र की स्थिति आपको फिर से करीब लाएगी. फोन पर पार्टनर को सरप्राइज देने का प्लान बनाएं. डिनर डेट सफल रहेगी.

स्वास्थ्य: आज आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या या एलर्जी हो सकती है. धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें.

सावधानी: वाद-विवाद से खुद को पूरी तरह दूर रखें.

सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश को 21 दूर्वा (घास) चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें. 

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: गुलाबी 

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >