करियर में वृद्धि और उन्नति होगी, यहां देखें वृषभ राशि का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Taurus Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: वृषभ राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथासप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृष साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025

इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपको अपनी भावनाओं और ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर क़ाबू रखना होगा. सहकर्मियों के साथ विवाद या झगड़े की संभावना बन सकती है, जिससे आपकी छवि को नुकसान हो सकता है. यदि आप संयम रखते हुए परिस्थितियों का सामना करेंगे तो आपकी प्रोफेशनल प्रतिष्ठा और सम्मान सुरक्षित रहेंगे.

आर्थिक स्थिति और निवेश

आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में शनि देव की उपस्थिति से इस सप्ताह आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बनेंगे. इस अतिरिक्त आय को आप निवेश में लगाने का निर्णय ले सकते हैं. हालांकि लंबी अवधि को ध्यान में रखकर किए गए निवेश ही भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.

परिवार और मित्रों का सहयोग

इस सप्ताह आपको परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. कठिन परिस्थितियों में ये लोग आपके लिए मज़बूत स्तंभ साबित होंगे. यह समय आपके रिश्तों को और गहरा करने वाला रहेगा, इसलिए उनके साथ समय बिताने और अपनी भावनाएं साझा करने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी.

करियर में प्रगति के अवसर

यह सप्ताह आपके करियर में वृद्धि और उन्नति लेकर आएगा. लेकिन सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपने काम को स्वयं ध्यानपूर्वक करें. वरिष्ठ अधिकारियों या सीनियर्स से बातचीत भी खुद करें, किसी और के माध्यम से नहीं. ऐसा करने से आप अपनी मेहनत और क्षमता का सही प्रदर्शन कर पाएंगे.

ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य

इस सप्ताह ध्यान और मेडिटेशन आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा. ध्यान आपकी तार्किक क्षमता को बढ़ाते हुए मानसिक शांति प्रदान करेगा. सुबह-शाम कुछ समय ध्यान को दें, इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी और ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी.

उपाय

प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का पाठ करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >