वृषभ राशि वाले रहें सावधानी, खर्च पर लगाएं लगाम, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

Taurus Weekly Horoscope 03 to 09 March 2025: वृषभ राशि के लिए 03 से 09 मार्च 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें “दैवज्ञ” डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope 03 to 09 March 2025: मार्च माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृष साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 मार्च 2025

वृषभ : इस सप्ताह आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.आर्थिक रूप से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे.

मेष राशि वाले सेहत को लेकर रहें अलर्ट, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले रहें सावधानी, खर्च पर लगाएं लगाम, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वाले पैसों और बिजनेस में जोखिम से बचें, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के सिंगल लोगों प्रेम का इंतजार होगा खत्म, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

करियर/बिजनेस

यह सप्ताह करियर के लिहाज से आपके लिए अच्छा रहेगा. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें इस समय सफलता मिल सकती है. बिजनेस में नए अनुबंध और साझेदारी के लिए समय अनुकूल है. आप अपनी मेहनत से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन अपने कर्मचारियों और साझेदारों से तालमेल बिठाएं.

रिलेशनशिप

रिश्तों में सुधार होगा और आप अपने साथी के साथ बेहतर समझ विकसित करेंगे. जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. आपसी प्यार और सहयोग बढ़ेगा. विवाह की संभावनाएं भी बन सकती हैं. परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि वालों के करियर में रुकावटें बढ़ेंगी, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के परिवार में भी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में तनाव की आहट, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य पर करें फोकस, नींद और सुकून जरूरी, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

हेल्थ

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. हालांकि आपको शारीरिक व्यायाम पर ध्यान देना होगा. जोड़ों के दर्द या पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे.

  • शुभ डेट: 03,04,07
  • शुभ कलर: सफेद, नीला, हरा
  • शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, रविवार

सावधानी

किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-विचार करें और किसी के प्रभाव में आकर निर्णय न लें. दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें.

धनु राशि वालों के प्यार में आएगी गर्मजोशी, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों को नौकरी में नए दायित्व मिलने के योग है, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले बिजनेस में रिस्क न लें, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वाले खानपान में रखें सावधानी, देखें 03 से 09 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद फूल अर्पित करें. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >