Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है और किन राशियों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा

Surya Grahan 2024:  साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आने वाले 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन अमावस्या रहेगी. साथ ही महालया और पितृ पक्ष का अंतिम श्राद्ध भी रहेगा. आइए जानें  ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से  इस ग्रहण से राशियों पर क्या प्रभाव होगा

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण ?

2 अक्टूबर 2024,बुधवार कंकणाकृत सूर्य ग्रहण के दिन कन्या राशि में सूर्य,बुध,चन्द्रमा और केतु,कन्या राशि में,देवगुरू बृहस्पति वृष राशि में,ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में,शनि कुंभ राशि में,शुक्र तुला राशि में,राहु मीन राशि में है.यह बलयग्रास सूर्यग्रहण कन्या राशि हस्त नक्षत्र नक्षत्र में लग रहा है.

क्या भारत में नजर आएगा सूर्यग्रहण ?

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इसके अलावा ग्रहण के दौरान बाहर जाना, खाना बनाना, खाना और सोना जैसी गतिविधियां भी सख्त वर्जित होती हैं.

सूर्यग्रहण का पड़ेगा राशियों पर प्रभाव

सूर्यग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन इसका विशेष अशुभ प्रभाव मेष,मिथुन,कर्क,वृश्चिक,मीन राशि वाले जातकों को विशेष संभलकर रहने की जरूरत है.इन राशि वाले जातकों को सम्भल कर रहना होगा.

Masik Shivratri 2024: आज है मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्यग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए उपाय

इन्हें स्वास्थ्य,रोजगार-व्यवसाय,कर्मक्षेत्र,ऑफिस तथा आर्थिक पक्ष में विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.अशुभ प्रभाव निवारण के लिए अपने इष्टदेव या भगवान शिवजी का ध्यान करें.नमः शिवाय मंत्र का जप करें

गर्भवती महिलाएं रखें ख्याल

इसके अलावे वृषभ,मकर,कुंभ,सिंह,कन्या राशि के लिए शुभ है.उन सबका,विशेषकर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए.ग्रहण काल में भोजन,शयन,मूर्ति स्पर्श,हास्य-विनोद का निषेध है. ग्रहण स्पर्श के समय स्नान,ग्रहण मध्य में मंत्र जप करें.ग्रहण मोक्ष होने पर पुनः स्नान करें.तथा यथा शक्ति दान करें.अशुभ प्रभाव निवारण के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ,बजरंग वाण तथा महामृत्युजंय मंत्र का जप करें.

Also Read: Surya Grahan 2024 Live Streaming Time: आज लगेगा सूर्यग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >