सूर्य का मीन राशि में गोचर से इन जातकों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Surya Gochar 2025: सूर्य को नवग्रहों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. सूर्य 14 मार्च को शाम 6:50 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का मीन राशि में गोचर करने से बुधादित्य, शुक्रादित्य और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. आइए जानते हैं कि मीन राशि में सूर्य के गोचर से किन राशियों को करियर के क्षेत्र में लाभ होगा.

Surya Gochar 2025: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सूर्य की रोशनी पर सम्पूर्ण पृथ्वी निर्भर करती है. जैसे ही सूर्य अस्त होता है, प्रकाश की कमी से अंधकार छा जाता है. इसी प्रकार, जब सूर्य की स्थिति अनुकूल नहीं होती, तो व्यक्ति के जीवन में अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं. इसलिए, जन्मकुंडली में सूर्य की मजबूती अत्यावश्यक होती है. सूर्य से हमें अच्छी नौकरी, धन की प्राप्ति और स्वास्थ्य में सुधार होता है. सूर्य तुला राशि में नीच और मेष राशि में उच्च माने जाते हैं, जबकि वह सिंह राशि के स्वामी हैं. जब सूर्य धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है. नवग्रहों में सूर्य को मंत्री का पद दिया गया है, जबकि वृहस्पति को गुरु का पद सौंपा गया है. इस कारण, वृहस्पति की राशि में सूर्य का गोचर अनुकूल नहीं होता है.

जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह का प्रभाव

जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह का प्रभाव अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. जब सूर्य अनुकूल स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के करियर और नौकरी में प्रगति होती है. सूर्य की सकारात्मक स्थिति से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. सरकारी नौकरी में उन्नति, राजनीतिक क्षेत्र में सफलता, प्रशासनिक कार्यों में लाभ और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ती है. इसके अलावा, स्वास्थ्य भी सामान्य रहता है.

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

कब करेगे सूर्य मीन राशि में गोचर

वृष

वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव का स्वामी है और यह आपके चंद्र कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा. इस समय आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा और अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी भी आपका सहयोग करेंगे.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव का स्वामी है और यह आपके दसवें भाव में गोचर करेगा. इस समय आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी, परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी. सरकारी नौकरी करने वालों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है. व्यापार में भी उन्नति के आसार हैं, इस समय निवेश करने पर अच्छा लाभ होगा.

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है और यह आपके नवम भाव में गोचर करेगा. इस समय आपके जीवन में उन्नति होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक के लिए सूर्य दशम भाव का स्वामी है, जो आपके चंद्रकुंडली के पांचवे भाव में गोचर करेगा. इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. विद्यार्थियों को इस समय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ की संभावना है. आय के स्रोत भी सुदृढ़ होंगे.

धनु

धनु राशि के जातक के लिए सूर्य नवम भाव का स्वामी है, जो आपके चंद्रकुंडली के चौथे भाव में गोचर करेगा. इस समय पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और भूमि से संबंधित लाभ प्राप्त होगा. व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. बाजार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. इस राशि के लोगों को सतर्क रहना आवश्यक होगा.

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में हो रहा है. इस समय आपको सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि व्यापार में निवेश करने से नुकसान हो सकता है.

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा. इस स्थिति में जीवन में कई प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, कार्य क्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है, काम का दबाव भी बढ़ेगा और खर्च में वृद्धि होगी.

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा, जिससे पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी और भाई-बहनों का सहयोग नहीं मिलेगा. यदि कार्य क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया गया, तो कार्य हाथ से निकलने की संभावना है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >