सिंह साप्ताहिक राशिफल 22–28 मार्च 2026: नौकरी-व्यापार में मिलेंगे मौके या लव लाइफ रहेगी शानदार?

Singh Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम जीवन में उत्साह और नई शुरुआत होगी? क्या स्वास्थ्य अच्छा रहेगा या थकावट महसूस होगी? क्या करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से सिंह साप्ताहिक राशिफल.

Singh Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए समय उत्साह और प्रगति लेकर आ सकता है. आपके अंदर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. लोग आपके विचारों और निर्णयों को महत्व देंगे.

बिजनेस और करियर: कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए उन्नति और नई संभावनाएँ लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. किसी नए संपर्क या व्यापारिक समझौते से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. यदि आप व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस दिशा में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े रहेंगे और आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे. इस सप्ताह आप परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, जिससे रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी.

हेल्थ: इस सप्ताह कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है. हड्डियों की समस्या, पैर की मांसपेशियों में दर्द या घुटने का दर्द हो सकता है. जो लोग ब्लड शुगर से पीड़ित हैं, उन्हें भोजन पर नियंत्रण रखना होगा. स्पोर्ट्स और हल्का व्यायाम आपको सक्रिय रखने में मदद करेगा.

सावधानी: इस सप्ताह स्वयं के स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर सावधान रहें. छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है.

उपाय: हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें और घर में कोई शुभ पौधा लगाएँ. इससे जीवन में सकारात्मकता और तरक्की के योग बनते हैं.

  • लकी डेट: 22, 23, 28
  • लकी कलर: सुनहरा, नारंगी, गुलाबी
  • लकी दिन: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >