सिंह राशिफल 28 मार्च 2026: आज पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें नहीं तो रिश्ता कमजोर पड़ सकता है?

Singh Aaj Ka Rashifal 28 March 2026:आज का दिन उन्नति के नए अवसर लाएगा, लेकिन साझेदारी में सावधानी जरूरी है—जानें ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से सिंह राशि का हाल.

Singh Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन व्यय और यात्राओं का संकेत दे रहा है. आज लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ मिलेगा.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो कुम्भ के मंगल और राहु आपके कार्यक्षेत्र में विरोधियों को सक्रिय कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर काम करें. व्यापार में मिथुन के गुरु का सहयोग आपको लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ दिलाएगा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में केतु का आपकी राशि में होना मन में कुछ भ्रम या अशांति पैदा कर सकता है, इसलिए पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें. मधुर व्यवहार अपनाएं और पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें, ताकि आपसी संवाद की कमी के कारण पैदा हुए मतभेद आसानी से सुलझ सकें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है क्योंकि द्वादश चंद्रमा और लग्न के केतु आपकी शारीरिक ऊर्जा में कमी और आंखों की समस्या दे सकते हैं. समय पर भोजन करें और रात को जल्दी सोने की आदत डालें ताकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे और आप ऊर्जावान महसूस करें.

सावधानी: आज छिपे शत्रुओं से सतर्क रहें.
उपाय: आज सूर्य को जल अर्पित करें.

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >