सिंह राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज मानसिक तनाव बढ़ाएगा परेशानी या करियर में मिलेगा धन लाभ?

Singh Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए काफी सक्रिय और व्यस्तता भरा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में केतु का संचरण मानसिक चंचलता बढ़ा सकता है. हालांकि, एकादश गुरु की दृष्टि आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगी और नए प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी. अटके हुए सरकारी काम आज पूरे होने की प्रबल संभावना है.

करियर-बिजनेस: व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन लाभकारी रहेगा, सप्तम भाव के बुध और मंगल साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा दिलाएंगे. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो उनके करियर को नई दिशा देगें. आर्थिक लाभ के नए स्रोत मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज सामंजस्य बना रहेगा और आप पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको हर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने में मदद करेगा. शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन केतु के प्रभाव से कभी-कभी बेचैनी या भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे, बस मानसिक थकान से बचने के लिए संगीत या हॉबी में समय बिताएं. आँखों और त्वचा का विशेष ध्यान रखें और धूप में निकलते समय सावधानी बरतें.

सावधानी: जोश में आकर कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो, अपनी मर्यादा का ध्यान रखें.
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >