सिंह राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी या मेहनत दिलाएगी लाभ?

Aaj Ka Singh Rashifal 18 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 18 April 2026: आज केतु आपकी राशि में है, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकता है. हालांकि, चंद्रमा का नवम भाव में गोचर भाग्य में वृद्धि करेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. गुरु की कृपा से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है.

करियर/बिजनेस: भाग्य का साथ मिलने से व्यापार में अटके हुए काम पूरे होंगे. विदेशी कंपनियों के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है. सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है. निवेश के लिए दिन बहुत उत्तम है, भविष्य में लाभ मिलने के योग हैं.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. फोन पर बातचीत से दूरियां कम होंगी. यदि किसी को मन ही मन पसंद करते हैं, तो आज प्रपोज करना शुभ रहेगा. दांपत्य जीवन में पुरानी यादें ताजा होंगी और रोमांस बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मन में सकारात्मक विचार आएंगे. आध्यात्मिक साधना से मानसिक शांति मिलेगी. खान-पान का ध्यान रखें और अधिक तेल-मसाले वाली चीजों से बचें.

  • सावधानी: अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें.
  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >