सिंह राशिफल 16 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगी आय या अनचाहे खर्च करेंगे परेशान?

Aaj Ka Singh Rashifal 16 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 16 April 2026: आज सिंह राशि वालों के लिए केतु की आपकी राशि में स्थिति और अष्टम भाव के ग्रह कुछ मानसिक तनाव दे सकते हैं. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. अचानक धन हानि या खर्च की संभावना बनी हुई है.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. सट्टा या लॉटरी में पैसा न लगाएं. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, जो आपकी पसंद के विपरीत हो सकते हैं. कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें और विवादों से बचें. कठिन परिश्रम ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में संयम बरतें. छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. फोन पर बातचीत कम करें ताकि विवाद न बढ़े. रोमांस की कमी महसूस हो सकती है. पार्टनर की जरूरतों को समझने की कोशिश करें और शांत रहें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. विशेषकर त्वचा और एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है. डॉक्टर से सलाह जरूर लें. तनाव कम करने के लिए संगीत सुनें या अपनी पसंद का कोई काम करें. खान-पान में अनुशासन का पालन करें.

  • सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: केसरिया

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >