सिंह राशिफल 15 फरवरी 2026: आज वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और व्यापार में मिलेगी नई ऊंचाई

Tula Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Singh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है, क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

सिंह राशि. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से ‘लक्ष्मी योग’ बन रहा है, जो करियर के लिए जबरदस्त है. सूर्य का कुंभ में होना और केतु का प्रभाव आपको रिश्तों में थोड़ा दबाव महसूस करा सकता है. आज आप अपने करियर को लेकर थोड़े सीरियस रहेंगे. मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन नतीजे आपके पक्ष में ही आएंगे. वेलेंटाइन वीक के बाद अब रिश्तों में स्टेबिलिटी लाने का समय है. अपनी ईगो को साइड में रखकर बात करें.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी सूर्य का कुंभ में होना और केतु का प्रभाव आपको करियर के प्रति बहुत सीरियस बनाएगा. ऑफिस में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, लेकिन शाम तक नतीजे आपके पक्ष में होंगे. बिजनेस करने वाले युवाओं को आज धैर्य रखने की जरूरत है, मुनाफा धीरे-धीरे ही मिलेगा.

लव लाइफ: वेलेंटाइन वीक के बाद अब रिश्तों में ‘स्टेबिलिटी’ लाने का सही समय है. अपनी ईगो और ‘मैं’ की भावना को साइड में रखकर पार्टनर से बात करें. केतु की वजह से रिश्तों में थोड़ा दबाव या अलगाव महसूस हो सकता है, लेकिन शिवरात्रि की पूजा आपके मन को शांत कर रिश्तों में मधुरता लाएगी.

हेल्थ: आज आपको रीढ़ की हड्डी या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है. सूर्य का प्रभाव वैसे तो आपको ऊर्जा देगा, लेकिन काम के तनाव की वजह से शाम को थकान हावी हो सकती है. भारी सामान उठाने से बचें और पर्याप्त आराम करें. रात को हल्का भोजन लें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करें.

सावधानी: अपनी बातों को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें, लचीला व्यवहार अपनाएं.

उपाय: सूर्य को जल दें और शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं.

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

Also Read: सिंह साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026: सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >