होली 2025 के बाद बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, शुक्र के अस्त होने का प्रभाव जानें

Shukra Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है. जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति सकारात्मक होती है, उन्हें धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का अनुभव होता है. इसके विपरीत, यदि शुक्र की स्थिति प्रतिकूल होती है, तो यह व्यक्ति के जीवन में धन और प्रेम की कमी का कारण बन सकती है. जब भी शुक्र अपनी गति में परिवर्तन करते हैं, इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. आज हम चर्चा करेंगे कि होली के बाद शुक्र के अस्त होने से किन राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आइए, इन राशियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

Shukra Ast 2025: भोग और ऐश्वर्य के स्वामी शुक्र मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. शुक्र, जो कि स्त्री करक ग्रह है, अपनी मजबूत स्थिति में धन के लाभ का संकेत देता है. यह प्रेम, कला, वाहन, संपत्ति और कामवासना का स्वामी है. शुक्र देवगुरु की राशि मीन में पहले से ही विराजमान हैं, जहां उनके साथ बुध और राहु भी उपस्थित हैं. शुक्र और राहु की युति को अनुकूल नहीं माना जाता, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और विशेषकर स्वास्थ्य, जैसे कि त्वचा और अनिद्रा से संबंधित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. हालांकि, 14 मार्च 2025 को सूर्य का गोचर इस राशि में होगा, जो एक शक्तिशाली योग का निर्माण करेगा. इससे कई राशियों में पुरानी समस्याओं में राहत मिल सकती है, जबकि कुछ राशियों के लिए नई परेशानियाँ भी उत्पन्न हो सकती हैं.

मीन राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु की युति का प्रभाव

मीन राशि में इन ग्रहों के संयोग से व्यक्ति के आत्मबल में वृद्धि होगी, दैनिक जीवन में अव्यवस्था बढ़ सकती है, कलात्मकता के प्रति रुचि में इजाफा होगा, और सुख की प्राप्ति में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. शुक्र स्त्री का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि बुध राजकुमार के रूप में जाना जाता है, वहीं राहु को एक पाप ग्रह माना जाता है, जो प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं होता. इस स्थिति में काम वासना में वृद्धि हो सकती है, लेकिन व्यापार में लाभ की संभावना भी है.

होलिका दहन 2025 के समय करें इन मंत्रों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि

कब करेंगे शुक्र मीन राशि में अस्त

  • 18 मार्च 2025 सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर अस्त होंगे.
  • शुक्र अस्त होने से इन राशि को करेगे मालेमाल नौकरी में उन्नति होगी.

मिथुन

मिथुन राशि के जातक के दशम भाव में शुक्र की स्थिति से नौकरी में आपकी स्थिति में सुधार होगा. नौकरी बदलने की योजना बनाना लाभकारी सिद्ध होगा, और कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है. विवादों से दूर रहना चाहिए.

कर्क

कर्क राशि के जातक के नवम भाव में शुक्र की स्थिति से कार्य में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे और कार्य क्षेत्र में मजबूती आएगी. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आप अपने कार्य को समय से पहले पूरा कर लेंगे.

तुला

तुला राशि के जातक के छठे भाव में शुक्र की स्थिति से आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक होगा. किसी के साथ किए गए लेन-देन का निपटारा होगा, और व्यापार में समझदारी से कार्य करने पर अच्छा लाभ होगा.

धनु

धनु राशि में शुक्र चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे पारिवारिक जीवन में चल रहे विवाद समाप्त होंगे. इसका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ेगा. नौकरी में लाभ की संभावना है और मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है.

कुम्भ

कुम्भ राशि के जातकों के लिए धन के भाव में शुक्र अस्त होंगे, जिससे आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. इस समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >