Shani Sade Sati and Dhaiya in 2026: साल 2026 में किन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, जानें असर और आसान उपाय

Shani Sade Sati and Dhaiya in 2026: साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कई राशियों के जीवन को प्रभावित करेगी. शनि की वक्री-मार्गी चाल से करियर, धन और रिश्तों पर असर पड़ेगा. जानें किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रकोप, कितना होगा प्रभाव और किन आसान उपायों से मिल सकती है राहत.

Shani Sade Sati and Dhaiya in 2026: साल 2026 में शनि ग्रह का प्रभाव कई राशियों के जीवन में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा. ज्योतिष के अनुसार शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना जाता है. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान व्यक्ति को काम में रुकावट, मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि शनि दंड नहीं देते, बल्कि कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. सही उपाय अपनाने से शनि के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं. समाज, राजनीति और दैनिक जीवन में जो बड़े बदलाव दिखाई देते हैं, उनके पीछे भी शनि की भूमिका मानी जाती है. वर्तमान में शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और वर्ष 2026 में भी इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान शनि कभी मार्गी तो कभी वक्री अवस्था में रहेंगे, जिससे कुछ राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा.

साल 2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि लगभग ढाई वर्ष में एक राशि परिवर्तन करते हैं. चूंकि 2026 में शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, इसलिए पहले से चल रही साढ़ेसाती कुछ राशियों पर जारी रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. यह चरण 3 जून 2027 को समाप्त होगा. इस दौरान मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा, लेकिन स्थायी सफलता के योग बनेंगे.

मीन राशि

मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. यह प्रभाव 8 अगस्त 2029 तक रहेगा. मानसिक दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

मेष राशि

मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है, जो 30 मई 2032 तक रहेगा. जीवन में बदलाव की शुरुआत होगी और पुराने ढर्रे से बाहर निकलना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:  नया साल जनवरी 2026 जन्म वालों के लिए लाएगा अवसर और चुनौतियां

साल 2026 में शनि की ढैय्या किन राशियों पर रहेगी?

सिंह राशि

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा, जो 3 जून 2027 तक चलेगा. कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है और निर्णय सोच-समझकर लें.

धनु राशि

धनु राशि वालों पर ढैय्या का असर 23 फरवरी 2028 तक रहेगा. योजनाओं में बदलाव और मेहनत के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं.

इन राशियों के जातकों को विशेष रूप से काम, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों में संतुलन बनाए रखना चाहिए. कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि मेहनत का फल देर से मिल रहा है, लेकिन धैर्य ही शनि की सबसे बड़ी परीक्षा है.

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के आसान उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ

रोज सुबह या शाम हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक मजबूती मिलती है और शनि का नकारात्मक प्रभाव कम होता है.

हनुमान मंदिर दर्शन

मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर जाएं. सरसों या घी का दीपक जलाएं और 11 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ का जाप करें.

दान करें

शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काला वस्त्र, तिल, उड़द की दाल या लोहे का दान करें. इससे शनि की कृपा प्राप्त होती है.

शनि मंदिर जाएं

हर शनिवार शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनिदेव के दर्शन करें.

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें

शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >