Scorpio Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024: वृश्चिक राशि वालों को मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Scorpio Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024: दिसंबर 2024 का नया सप्ताह शुरु होने जा रहा है. इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या कुछ नया होने वाला है, जानें 15 से लेकर 21 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल
Scorpio Weekly Horoscope 15 to 21 December 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृश्चिक राशि चक्र की आठवीं राशि मानी जाती है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है. आइए जानते हैं कि वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के जातकों के लिए 15 से 21 दिसंबर 2024 तक का यह नया सप्ताह कैसा रहेगा और समस्याओं से बचने के लिए उन्हें कौन से उपाय करने चाहिए.
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परिणाम मिश्रित रहेंगे. आपको अपने निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने और अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होगी.
इस दौरान, आपको अपने कार्यों को स्वयं पूरा करने के बजाय दूसरों की मदद लेने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह निकट के लाभ के लिए दूर के नुकसान से बचना चाहिए और अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए.
नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर्स के साथ सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता है, जबकि व्यवसायियों को अपने व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए.
इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धियों के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. आय की तुलना में खर्चों की अधिकता के कारण आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा. ऐसे में, सप्ताह की शुरुआत से ही धन का सही प्रबंधन करना उचित होगा. प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें.
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं, तो सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए उचित समय का इंतजार करना आवश्यक है. चुनौतीपूर्ण समय में आपका प्रेम या जीवनसाथी आपके लिए सहायक सिद्ध होगा. इस सप्ताह मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है.
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.