Gemini Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (03 जुलाई 2022 से 09 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन:इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी अपनी ही स्वराशि में लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं.ग्रह इंकित कर रहे है कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें.आपकी स्थिति को अधिक सुदृढ़ करेगी. बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें.अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.किसी प्रकार का कोई नया काम सही रहेगा.आप हमेशा मुखिया की भूमिका में आ जाते हैं.कभी छोटे बन कर भी देखिए, आनंद आएगा.

करियर/ बिजनेस

जीत के लिए सारी तैयारी जैसे आपने और आपकी परिस्थितियों ने कर ली है, एक ओर जहां यह सच है, वहीं दूसरी ओर यह भी सच है कि आपको समझदारी और दूरदर्शिता के साथ दिशाओं का चयन करना है, क्योंकि एक बार जब आप इस दिशा में चलना शुरू कर देंगे, तो बाकी विकल्प आपके लिए बंद होते जाएंगे.

रिलेशनशिप

संतुलन हर कुछ में जरूरी है, रिश्तों में भी. किसी एक को नाराज कर आप दूसरे को खुश कर सकते हैं, लेकिन दूसरे की नाराजगी आप ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर सकते. इस कारण हो सकता है कि आप अपनी वाणी से कई लोगों का दिल दुखाएं. बेहतर यही होगा कि छोटी-मोटी बातों को इस सप्ताह इन्गोर करें.

हल्थ:

इलाज से बेहतर है बचाव, लेकिन आप इस मामले में चूक गए. लापरवाही के कारण हृदय संबंधी समस्याएं इस सप्ताह आपके सामने होंगी. अपना सारा ध्यान इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य पर लगाएं, यही आपके लिए सही है और जरूरी भी.


लकी डेट
:03,06,07
कलर: काला, सफेद, गुलाबी
लकी दिन: बुधवार, गुरुवार, शनिवार

सावधानी

इस् सप्ताह् आपकी गलत सोच का असर आपके आसपास की सभी चीजों पर पड़ सकता है.

उपाय

इस सप्ताह हनुमान जी को श्रीफल चढ़ाने के बाद प्रसाद को स्वयं भी खाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >