Saptahik Rashifal: वेलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत फाल्गुन कृष्ण षष्ठी और शनिवार के रोज डे से हो रही है, जहां मकर राशि में स्थित सूर्य-मंगल और कुंभ राशि में मौजूद राहु-शुक्र और बुध ग्रह प्रेमियों के लिए जुनून तो लाएंगे, लेकिन अलगाव का डरावना खतरा भी पैदा करेंगे. प्रपोज-डे, चॉकलेट-डे, टेडी-डे, प्रॉमिस-डे और हग-डे के दौरान चंद्रमा का बदलता गोचर आपके दिलों-दिमाग में उथल-पुथल मचाएंगे. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि किस-डे पर एकादशी तिथि और वेलेंटाइन-डे पर सूर्य का कुंभ राशि में जाना पुराने कमजोर रिश्तों को खत्म कर नए साहसी अध्याय शुरू करने का शुभ मौका देंगे. वहीं मीन राशि में मौजूद शनि और मिथुन राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति पूरे सप्ताह प्यार की कड़ी परीक्षा लेंगे, जिसमें सिर्फ सच्चे प्रेमी ही टिक पाएंगे, वरना राहु का धोखा और केतु की कड़वाहट हसीन यादों को पल भर में खत्म कर सकती है. यहां 7 से 14 फरवरी 2026 के बीच 9 ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक के सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल दिया गया है.
मेष राशि
मेष राशि (Aries): मकर राशि में स्थित मंगल ग्रह करियर में ‘बॉस’ वाला रूतबा और धन लाभ देंगे, लेकिन प्यार में आपकी डोमिनेटिंग पर्सनालिटी पार्टनर को डरा सकती है, जिससे रोज डे पर शुरू हुआ रोमांस वेलेंटाइन डे तक अलगाव में बदल सकता है.
करियर-बिजनेस: मकर के उच्च मंगल और सूर्य के प्रभाव से व्यापार में आपका दबदबा रहेगा, लेकिन रोज डे पर सहकर्मियों से विवाद आपके करियर की छवि बिगाड़ सकता है. बुध का कुंभ में होना लाभ देगा, फिर भी निवेश में शनि की टेढ़ी नजर के कारण सावधानी बरतें.
लव राशिफल: प्रपोज डे पर जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. राहु-शुक्र की युति आपको किसी गलत रिश्ते की ओर खींच सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच वेलेंटाइन डे पर सूर्य का गोचर ईगो की समस्या लाएगा, जिससे अलगाव का डरावना खतरा बना रहेगा.
हेल्थ राशिफल: केतु की सिंह में उपस्थिति और चंद्रमा के वृश्चिक राशि में भ्रमण से पेट के निचले हिस्से में दर्द या इन्फेक्शन हो सकता है. जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें, वरना हग डे तक बिस्तर पकड़ना पड़ सकता है.
सावधानी: गुस्से में कोई वादा न करें
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें
वृषभ राशि
वृषभ राशि (Taurus): शुक्रदेव का कुंभ राशि में होना वर्कप्लेस पर नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, मगर राहु के भ्रम के कारण आप ऑफिस पॉलिटिक्स और किसी सहकर्मी के प्रति अवैध आकर्षण में फंसकर अपनी साख दांव पर लगा सकते हैं.
करियर-बिजनेस: कुंभ राशि में स्थित शुक्र और राहु आपको बिजनेस में बड़े सपने दिखाएंगे, लेकिन दशम भाव का बुध आपको कागजी कार्रवाई में उलझा सकता है. चॉकलेट डे के आसपास कोई बड़ी डील हाथ से फिसलने का डर है, इसलिए अलर्ट रहें.
लव राशिफल: आपके राशि स्वामी शुक्र कुंभ में राहु के साथ हैं, जो टेडी डे और प्रॉमिस डे पर आपके पार्टनर को आपसे असुरक्षित महसूस करा सकते हैं. किस डे पर आप काफी भावुक रहेंगे, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच शक का बीज रिश्ते को कमजोर कर सकता है.
हेल्थ राशिफल: मकर के सूर्य और शनि की स्थिति हड्डियों और जोड़ों में दर्द पैदा कर सकती है. सुबह की धूप लें और कैल्शियम युक्त आहार बढ़ाएं, ताकि वेलेंटाइन वीक का आनंद ले सकें.
सावधानी: पार्टनर पर भरोसा रखें
उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं
मिथुन राशि
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन में स्थित देव गुरु बृहस्पति करियर के लिए वरदान साबित होंगे और आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, लेकिन शनि की दृष्टि आपके प्रॉमिस डे के वादों को संदेह के घेरे में रखेगी, जिससे पार्टनर के साथ विश्वास का संकट खड़ा होगा.
करियर-बिजनेस: मिथुन राशि में मौजूद देव गुरु आपको सही राह दिखाएंगे, लेकिन मीन के शनि आपके बिजनेस में धीमी गति का कारण बनेंगे. प्रॉमिस डे पर बिजनेस पार्टनर से किया गया वादा निभाना मुश्किल होगा, जिससे आर्थिक साख पर आंच आ सकती है.
लव राशिफल: प्रपोज डे आपके लिए शुभ है क्योंकि चंद्रमा तुला में रहेंगे, जिससे आपकी बातें पार्टनर को प्रभावित करेंगी. हालांकि, वेलेंटाइन डे पर राहु-शुक्र की युति किसी पुराने प्रेमी की वापसी करा सकती है, जो वर्तमान रिश्ते में तबाही ला सकती है.
हेल्थ राशिफल: बुध के कुंभ में होने से त्वचा संबंधित एलर्जी या नसों में खिंचाव हो सकता है. प्रचुर मात्रा में पानी पिएं और बाहरी प्रसाधनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें.
सावधानी: पुराने रिश्तों को वर्तमान पर हावी न होने दें
उपाय: पक्षियों को दाना डालें
कर्क राशि
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के अष्टम भाव के ग्रह करियर में अचानक बाधाएं और आर्थिक हानि का संकेत दे रहे हैं, वहीं लव लाइफ में असुरक्षा की भावना और किसी पुराने राज के खुलने से आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है.
करियर-बिजनेस: कर्क राशि के अष्टम भाव में स्थित राहु-शुक्र और बुध अचानक घाटे का संकेत दे रहे हैं. चॉकलेट डे के दिन कोई भी नया सौदा न करें. मंगल की मकर से सीधी नजर आपके बिजनेस में पार्टनरशिप को खतरे में डाल सकती है, इसलिए आप इस दौरान बेहद सतर्क रहें.
लव राशिफल: प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रॉमिस डे और हग डे पर जबरदस्त भावनात्मक खींचतान रहेगी. वृश्चिक के चंद्रमा के कारण आप बहुत अधिक डिमांडिंग हो सकते हैं, जो आपके पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है और ब्रेकअप की नौबत ला सकता है.
हेल्थ राशिफल: मानसिक तनाव और अनिद्रा इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी समस्या रहेगी. केतु की सिंह में स्थिति हृदय संबंधित घबराहट पैदा कर सकती है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
सावधानी: अंधेरे और सुनसान रास्तों पर अकेले न जाएं
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
Also Read: क्या रोज-डे पर आपकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास या फोन पर होगी अनबन? पढ़ें मेष से मीन राशि का पूरा हाल
सिंह राशि
सिंह राशि (Leo): साझेदारी के काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन लग्न के केतु और सप्तम के राहु-सूर्य आपकी लव लाइफ में ‘ईगो वॉर’ शुरू कर सकते हैं, जिससे वेलेंटाइन डे पर खुशियों की जगह सन्नाटा पसर सकता है.
करियर-बिजनेस: सिंह राशि के सप्तम भाव में स्थित शुक्र-राहु पार्टनरशिप में धोखे का संकेत दे रहे हैं. प्रपोज डे के आसपास बिजनेस के नए प्रस्तावों की गहराई से जांच करें. केतु आपकी राशि में बैठकर आपके फैसलों में भ्रम पैदा करेगा, जिससे करियर में गिरावट आ सकती है.
लव राशिफल: वेलेंटाइन डे पर सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश प्रेमी-प्रेमिका के बीच भीषण ‘शक्ति संघर्ष’ पैदा करेगा. शनि की दृष्टि के कारण रोज डे पर दिया गया गुलाब किस डे तक कांटों में बदल सकता है, यदि आपने अहंकार नहीं त्यागा तो ब्रेकअप तक स्थिति पहुंच सकती है.
हेल्थ राशिफल: आंखों में जलन और सिरदर्द की समस्या पूरे सप्ताह बनी रहेगी क्योंकि सूर्य और मंगल की स्थिति अग्नि तत्व बढ़ा रही है. ठंडे पानी से आंखें धोएं और मोबाइल का प्रयोग कम करें.
सावधानी: जीवनसाथी का अपमान न करें
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें
कन्या राशि
कन्या राशि (Virgo): यह सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. बुध, शुक्र और राहु शत्रुओं पर विजय और नई नौकरी के अवसर करियर मोड में रखेंगे, पर प्यार के मामले में शुक्र की स्थिति आपको भावुक बनाने की बजाय व्यावहारिक बना देगी, जो आपके प्रेमी को रूखा और अपमानजनक लग सकता है.
करियर-बिजनेस: कन्या राशि के छठे भाव में स्थित बुध, शुक्र और राहु आपको विरोधियों पर जीत दिलाएंगे, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाना मुश्किल होगा. प्रॉमिस डे पर ऑफिस में किसी की जिम्मेदारी ओढ़ना आपके लिए भविष्य में सिरदर्द बन सकता है.
लव राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ठंडा रह सकता है. शनि की नजर आपके प्रेम जीवन में नीरसता लाएगी. टेडी डे पर पार्टनर को खुश करने की आपकी कोशिशें विफल हो सकती हैं, क्योंकि चंद्रमा वृश्चिक में रहकर आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं.
हेल्थ राशिफल: मकर के मंगल और राहु की स्थिति पेट में अल्सर या एसिडिटी की गंभीर समस्या दे सकती है. वेलेंटाइन वीक में बाहर के खाने से बचें और घर का सादा भोजन ही ग्रहण करें.
सावधानी: कर्ज देने से बचें
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं
तुला राशि
तुला राशि (Libra): इस सप्तह तुला राशि वाले लोगों को शेयर मार्केट और क्रिएटिव फील्ड में जबरदस्त तरक्की होगी, लेकिन राहु-शुक्र की युति आपको किसी ऐसे ‘शॉर्ट-टर्म’ अफेयर में फंसा सकती है जो आपके वर्तमान स्थिर रिश्ते और करियर की प्रतिष्ठा दोनों को बर्बाद कर दे.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के चंद्रमा रोज डे से चॉकलेट डे तक करियर में चमक लाएंगे, लेकिन पंचम के राहु-शुक्र जुए-सट्टे या गलत निवेश में धन डुबा सकते हैं. मंगल की मकर में उपस्थिति प्रॉपर्टी के कामों में बाधा डाल सकती है.
लव राशिफल: प्रपोज डे पर आपके सितारे बुलंद हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच गजब का रोमांस रहेगा. हालांकि, वेलेंटाइन डे पर सूर्य-राहु का मेल आपके किसी राज को खोल सकता है, जिससे बना-बनाया रिश्ता पल भर में बिखर सकता है.
हेल्थ राशिफल: केतु की दृष्टि और बृहस्पति की स्थिति पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी में समस्या पैदा कर सकती है. भारी सामान उठाने से बचें और उठने-बैठने के तरीके पर ध्यान दें.
सावधानी: गोपनीय बातें किसी से साझा न करें
उपाय: शुक्रवार को कन्याओं को मीठा खिलाएं
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (Scorpio): करियर में बड़े बदलाव या ट्रांसफर की संभावना है, जबकि लव लाइफ में मंगल का प्रभाव आपको पार्टनर के प्रति बहुत अधिक पजेसिव बना देगा, जिससे उनका दम घुटने लगेगा और वे आपसे दूरी बनाने का मन बना लेंगे.
करियर-बिजनेस: वृश्चिक राशि के चौथे भाव के शुक्र-राहु और तीसरे के उच्च मंगल आपको साहसी बनाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. हग डे के आसपास अपनी नौकरी को लेकर कोई जोखिम न लें, वरना शनि की मीन से नजर पदच्युत करा सकती है.
लव राशिफल: टेडी डे से प्रॉमिस डे तक चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आप पार्टनर पर अधिकार जताने की कोशिश करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच शादी के बंधन में बांधने की चाहत इस वेलेंटाइन डे पर झगड़े की मुख्य वजह बनेगी.
हेल्थ राशिफल: बुध और सूर्य की स्थिति सीने में संक्रमण या कफ की समस्या दे सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें और बदलते मौसम के प्रति पूरी सावधानी बरतें.
सावधानी: दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं
उपाय: चमेली के तेल का दीपक जलाएं
धनु राशि
धनु राशि (Sagittarius): इस सप्ताह पराक्रम भाव के ग्रह मार्केटिंग और सेल्स में बड़ी डील दिलाएंगे, वहीं प्रेमी के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार रहेगी, हालांकि राहु के कारण बीच-बीच में छोटी-मोटी गलतफहमियां आपके मूड को खराब करने की कोशिश करेंगी.
करियर-बिजनेस: बृहस्पति का मिथुन में होना आपको नए आइडियाज देगा, लेकिन तीसरे भाव के शुक्र-राहु और बुध आपके विज्ञापनों या कम्यूनिकेशन में गलती करा सकते हैं. किस डे के आसपास बिजनेस ट्रिप पर जाने से बचें, यात्रा कष्टकारी हो सकती है.
लव राशिफल: प्रपोज डे पर आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा. धनु के चंद्रमा वेलेंटाइन डे को यादगार बनाएंगे. लेकिन सावधान, शनि की चतुर्थ दृष्टि आपके सुखों में कमी ला सकती है, जिससे प्रेमी-प्रेमिका के बीच दूरियां महसूस होंगी.
हेल्थ राशिफल: कंधों और हाथों में चोट लगने का डर है. मंगल की दृष्टि वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की चेतावनी दे रही है, इस सप्ताह ड्राइविंग करते समय फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
सावधानी: सोशल मीडिया पर सोच-समझकर पोस्ट करें
उपाय: पीले चावल का दान करें
मकर राशि
मकर राशि (Capricorn): इस सप्ताह धन लाभ के प्रबल योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, लेकिन आपका सारा ध्यान करियर पर होने के कारण आप पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे, जिससे किस डे और वेलेंटाइन डे पर बड़ी अनबन हो सकती है.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में मंगल और सूर्य की युति आपको ‘पावर’ तो देगी, लेकिन आपका गुस्सा बिजनेस डील बिगाड़ सकता है. प्रॉमिस डे पर किसी को आर्थिक गारंटी न दें, वरना कुंभ के राहु आपका पैसा फंसा सकते हैं.
लव राशिफल: रोज डे पर आपका व्यवहार बहुत रूखा रहेगा, जिससे पार्टनर आहत हो सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच वेलेंटाइन डे पर पैसों को लेकर विवाद होने का डरावना योग है, जो मधुरता को खत्म कर सकता है.
हेल्थ राशिफल: शनि की तीसरी दृष्टि और राशि में सूर्य की उपस्थिति आंखों और चेहरे पर सूजन या स्किन इन्फेक्शन ला सकती है. सौंदर्य प्रसाधनों का चुनाव सावधानी से करें और पर्याप्त नींद लें.
सावधानी: कड़वे शब्द बोलने से बचें
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें
कुंभ राशि
कुंभ राशि (Aquarius): इस सप्ताह आपकी राशि में बना ‘चतुर्ग्रही योग’ आपको करियर में अचानक चमकने का मौका देगा, मगर सूर्य-राहु की युति आपके स्वभाव में इतना गुस्सा और भ्रम भर देगी कि आप अपने सबसे प्यारे रिश्ते का गला घोंट सकते हैं.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में शुक्र, बुध और राहु का जमावड़ा करियर में अचानक बड़ी उछाल ला सकता है, लेकिन 14 फरवरी को सूर्य का आगमन आपके बॉस से अनबन करा सकता है. टेडी डे पर ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें.
लव राशिफल: आप इस वेलेंटाइन वीक के ‘ग्लैमरस स्टार’ हैं. किस डे तक आप कई दिलों को धड़काएंगे. डरावनी बात यह है कि राहु की मौजूदगी आपको किसी ऐसे अफेयर में फंसा सकती है जो आगे चलकर ब्लैकमेलिंग का कारण बन जाएगा.
हेल्थ राशिफल: मंगल ग्रह की बारहवीं दृष्टि पैरों में चोट या ऑपरेशन की नौबत ला सकती है. सीढ़ियां उतरते समय और खेलकूद के दौरान विशेष सावधानी बरतें, नस चढ़ने की समस्या भी हो सकती है.
सावधानी: अपने चरित्र पर दाग न लगने दें
उपाय: भैरव जी की पूजा करें
मीन राशि
मीन राशि (Pisces): इस सप्ताह विदेश जाने की चाह रखने वालों के लिए समय करियर में सफलता लेकर आएगा, लेकिन शनि की साढ़ेसाती और बारहवें शुक्र के कारण आप प्यार में खुद को अकेला महसूस करेंगे और ब्रेकअप या विरह का डरावना दर्द झेल सकते हैं.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में मोजूद शनि आपको कड़ी मेहनत कराएंगे, लेकिन बारहवें भाव के शुक्र-राहु फिजूलखर्ची और गुप्त शत्रुओं को बढ़ाएंगे. हग डे के दिन किसी अनजान पर भरोसा करके पैसा लगाना आपके बिजनेस को डुबा सकता है.
लव राशिफल: प्रेमी-प्रेमिका के बीच विरह और दूरी के योग हैं. प्रॉमिस डे पर किया गया वादा निभाने में आप असमर्थ महसूस करेंगे. वेलेंटाइन डे पर चंद्रमा का धनु में होना राहत देगा, लेकिन मन में एक अनजाना डर हमेशा बना रहेगा.
हेल्थ राशिफल: गुरु की चतुर्थ दृष्टि से लीवर और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. शराब या नशीले पदार्थों से इस सप्ताह पूरी तरह दूर रहें, वरना सेहत में बड़ा गिरावट आ सकती है.
सावधानी : निवेश के कागजात पर बिना पढ़े साइन न करें
उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
