साप्ताहिक मकर राशिफल 1-7 मार्च 2026: मेहनत का मिलेगा फल या बढ़ेंगी मुश्किलें?

Saptahik Makar Rashifal 1-7 March 2026: मार्च महीने का पहला सप्ताह मकर राशि के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है. मकर राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी या उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी? आइए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु जी से जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

Saptahik Makar Rashifal 1-7 March 2026: मकर राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारी और ठोस निर्णय लेने वाला रहेंगा .  ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आपकी दृढ़ता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी.ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु जी ने बताया है कि, 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण मकर राशि के अष्टम भाव को प्रभावित करेगा, जिससे मानसिक तनाव या शारीरिक कष्ट की आशंका है. शनि के मीन और गुरु के मिथुन राशि में होने से परिस्थितियां आपकी धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं. जल्दबाजी की जगह योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना श्रेयस्कर रहेगा.

करियर और व्यवसाय

कम्भ राशि के पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके समर्पण से प्रभावित होंगे और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, पर बड़े बदलाव के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह संतुलित रहेगा. निवेश के मामलों में सतर्क रहें और बचत पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, पर जोखिम लेने से बचें.

रिलेशनशिप

परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और घर में किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है. मिथुन के गुरु की दृष्टि से जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी, हालांकि समय की कमी महसूस हो सकती है. प्रेम संबंधों में प्रतिबद्धता दिखाई देगी. संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि परिवार में खुशी लाएगी. मित्रों का सहयोग सार्थक रहेगा और सामाजिक दायरे में आपकी गंभीरता की प्रशंसा होगी.

स्वास्थ्य

अष्टम भाव के ग्रहण और केतु के प्रभाव से स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. हड्डियों, जोड़ों या कमर से संबंधित समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम और योग को अपनाएं ताकि शारीरिक कष्ट कम हो सके. अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी, इसलिए पर्याप्त विश्राम लें. खान-पान में संतुलन रखें और ठंडी चीजों के सेवन से बचें ताकि आंतरिक ऊर्जा बनी रहे.

सावधानी

किसी भी कार्य में अत्यधिक कठोर रवैया या अहंकार अपनाने से बचें. आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा जोखिम इस सप्ताह न लें. परिवार के सदस्यों के साथ संवाद में कमी न आने दें.

उपाय

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें. जरूरतमंदों को काले तिल या कंबल का दान करें.

  • लकी डेट: 02, 06, 07
  • लकी कलर: आसमानी, नीला, काला
  • लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >