साप्ताहिक राशिफल, (2-8 अक्टूबर) 2022: मेष से मीन तक सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल, (2-8 अक्टूबर) 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए यह सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा लेकिन पूरे हफ्ते की बेहतर प्लानिंग के लिए एक बार इस हफ्ते कर साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष राशि : पारिवारिक जीवन में शांति एंव खुशियां बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे.

वृष राशि : पारिवारिक सुख-शांति में बाधा हो सकती है. पारिवारिक शांति के लिए आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी.

मिथुन राशि : खर्च के कारण आर्थिक परेशानी का सामना होगा. यदि कोई पारिवारिक सम्पत्ति सम्बन्धी मामला विवादग्रस्त है, तो उसे आपसी सदभाव से सुलझाने की चेष्टा करें.

कर्क राशि : प्रेम-प्रसंग में बहुत अच्छा अवसर मिलेगा.बहुत संभव है कि उसी से विवाह का संयोग बने जिससे प्रेम चल रहा है.

सिंह राशि : इस सप्ताह मनोरंजन तथा मेल-जोल, भोज और समारोहों में सम्मिलित करने का अवसर मिलेगा.

कन्या राशि : परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. पारिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा.

तुला राशि : पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. रिश्तेदारों के आगमन से खुशी का वातावरण बनेगा.

वृश्चिक राशि : धन लाभ होगा, मनोकामनाएं पूरी होंगी. समय खुशी से व्यतीत होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगा.

धनु राशि : बड़े-बुजुर्गो के व्यवहार से प्यार और खुशी मिलेगी. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

मकर राशि : धार्मिक कार्य में रुचि होगी. वैवाहिक जीवन में किसी बड़ी समस्या का आसानी से समाधान मिलेगा.

कुंभ राशि : मानसिक शांति मिलेगी. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन का साधन बनेगा. अविवाहितों का विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगा.    

मीन राशि : बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा. नौकर-चाकर, वाहन का उत्तम सुख मिलेगा. मकान और प्रॉपर्टी संबंधित काम बनेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >