साप्ताहिक कुंभ राशिफल 11 फरवरी से 17 फरवरी 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (11 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कैरियर-कैरियर में इस समय कुछ बदलाव होने वाला है.जॉब में बॉस आपके काम से असंतुष्ट होंगे.आपको स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है.बिजनेस में आय-व्यय की समानता रहेगी.उच्चशिक्षा स्टुडेंट को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है.प्रोफेशनल को जॉब मिलेगी.

पर्सनल लाइफ

प्रेमसंबंधों में सफलता मिलेगी.आपसी सम्पर्क में गलतफहमियां दूर होगी.कुछ लोगों का नया रोमांस प्रारंभ हो सकता है.नवविवाहितों के लिए समय अच्छा है.आपसी संबंध में मधुरता बढेगी.

फैमिली लाइफ

पिछले सप्ताह से चली आ रही फैमिली लाइफ में विविध उलझनों का समाधान मिलेगा.स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.सप्ताह के अंत में हर स्थिति में सुधार होगा.परिवार में शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.बडे-बुजुर्गो का प्यार व आर्शीवाद मिलेगा.

शुभ दिन-सोमवार,शनिवार
शुभ रंग-सफेद,काला
शुभ तारीख-12,17

कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व

कुंभ राशिफल के अनुसार, कुंभ राशि के जातक थोेड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं, इसलिए इनमें संवाद करने की प्रबल इच्छा नहीं पायी जाती है. ये जातक संवेदनशील होते हैं. इसी कारण दूसरों के विचारों के प्रति आपकी संवेदना प्रमुख रूप से दिखाई देती है. हालाँकि कई बार ऐसा भी होता है कि ये जातक दूसरों को सुनना पसंद नहीं करते हैं.

कुंभ राशिफल के मुताबिक, इस राशि के जातकों की इच्छाशक्ति प्रबल होती है. यदि इनकी नज़रों में कोई बात सही है तो ये उसे सही ठहराने में अंतिम क्षणों तक लड़ने के लिए तैयार रहते हैं. आपकी दूर की दृष्टि पैनी होती है और आप लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. कुंभ राशि के व्यक्तियों में एक बात ग़ज़ब की होती है. ये जातक अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखते हैं.

कुंभ राशि के जातकों का शुभ अंक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए 8 अंक भाग्यशाली हैं. अतः 8 अंक की श्रृंखला जैसे 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80 शुभ होती है. इनके अलावा 5, 6 अंक शुभ, 3, 7 अंक सम एवं 1, 2, 9 अंक अशुभ फलकारी हैं.

कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ वायु तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि पर राज करते हैं. इसलिए कुभ राशि वाले जातकों के लिए काला, बैंगनी और गहरा नीला रंग शुभ होता है. शनिवार के दिन कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम पाने के लिए काले, बैंगनी और गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >