Sagittarius Weekly Horoscope: पुराने मित्रों से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह (26 जून से 2 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

धनु-इस सप्ताह राजनेताओं की नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परोपकार में रुचि बढ़ेगी. धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा.किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी. लापरवाही से काम न करें. वाहन सुख संभव है.

करियर-बिजनेस

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपके कार्य से खुश रहेंगे. इस सप्ताह व्यापार या कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे. हालांकि अच्छी बात यह है कि इस मेहनत का फल भी आपको जल्दी ही प्राप्त होगा. आमदनी बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ खर्च की मात्रा भी अधिक रहेगी. आर्थिक हालत में सुधार होगा.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह मित्र और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त करेंगे. पुरानी चिंता से मुक्त होंगे और परिवार के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे. किसी लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है. पुराने मित्रों से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा.

हेल्थ

इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे. आपके लिये यह बेहद जरूरी है कि कामकाज की व्यस्तता के बीच भी सेहत के प्रति कोई लापरवाही न बरतें. अगर आपको किसी भी तरह के रोग के लक्षण दिखाई पड़ते हैं, तो तत्काल रोग का इलाज करवाएं.

लकी डेट: 26,27,01

लकी कलर: काला, नारंगी, पीला

लकी दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार

सावधानी

धैर्य हीं. इस सप्ताह आपका मंत्र है. आप अपना काम करते रहें, सब कुछ बेहद व्यवस्थित है और आपके हिस्से का परिणाम आपको मिलेगा, हां, थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

उपाय

बुधवार को गणेशजी की मूर्ति के सामने मंत्रों का जाप करते हुए उन्हें सिंदूर लगाएं, चावल, दुर्वा और लाल रंग के फूल चढ़ाकर धूप, दीप जलाएं. फिर लड्डू का भोग लगाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >