धनु राशि वाले मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे, देखें 20 से 27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 20 April to 27 April 2025: धनु राशि के लिए 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Sagittarius Weekly Horoscope 20 April to 27 April 2025: अप्रैल माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई ऊर्जा, लक्ष्य के प्रति दृढ़ता और आध्यात्मिक विकास का संकेत लेकर आ रहा है. आप अपने भीतर एक नई प्रेरणा का अनुभव करेंगे, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. यह समय आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अत्यंत उपयुक्त है.

मेष राशि वालों को अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, देखें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी के मूड का ध्यान रखना होगा, देखें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों को पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, देखें 20-27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वाले वित्तीय निर्णय लेते समय सावधानी बरतें, देखें 20 से 27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर और व्यवसाय

इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा. जो लोग शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, प्रौद्योगिकी या परामर्श क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. कार्यालय में आपके विचारों और कार्यों की सराहना की जाएगी. विदेश यात्रा या कार्यशाला में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय नए अनुबंधों या विस्तार के लिए अनुकूल है.

वित्त

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह सुधारात्मक रहेगा. पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है. यदि आपने किसी को उधार दिया था, तो उसकी वापसी संभव है. हालांकि, कुछ बड़े खर्च भी हो सकते हैं, जैसे यात्रा, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर से संबंधित कार्य. खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी ध्यान देना आवश्यक है. शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में सीमित निवेश लाभकारी सिद्ध होगा.

सिंह राशि वालों का किसी विशेष व्यक्ति के साथ नजदीकी बढ़ सकती है, देखें 20-27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को नए रिश्ते की संभावना बन सकती है, देखें 20 से 27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों को लालच से दूर रहना आवश्यक है, जानें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का उधारी से संबंधित मामलों का समाधान होगा, जानें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम और रिश्ते

प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी. जिनका रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ है, उनके बीच विश्वास और समझ में वृद्धि होगी. विवाहित जातकों के लिए भी यह समय अपने रिश्तों को और मजबूत करने का है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी मंगल कार्य या यात्रा की योजना भी बन सकती है.

स्वास्थ्य

सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य से अधिक सकारात्मक रहेगा. आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे और किसी फिटनेस योजना की शुरुआत कर सकते हैं. मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे. हालांकि, आहार में सतर्कता बरतें, क्योंकि एसिडिटी या पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

धनु राशि वालों को निवेशों से लाभ मिलना संभाव है, देखें 20 से 27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वालों में तनाव उत्पन्न हो सकता है, जानें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

कुम्भ राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जानें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों को पुराने रोगों में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं, देखें 20 से 27 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

  • गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ की पूजा करें
  • “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें
  • गरीब बच्चों को पीले फल या मिठाई बांटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >