Sagittarius Monthly Horoscope October 2025: धनु राशि वाले पार्टनर के साथ संवाद करते समय सावधानी बरतें, पढ़ें मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope October 2025: धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

Sagittarius Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना धनु राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास लेकर आएगा. परिवार के सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे और ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आपसी सामंजस्य बना रहेगा. परिवार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और संतान की उन्नति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और परिवार में नए कार्य आरंभ होंगे. रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. भाई-बहन का सहयोग भी मिलेगा और परिवार का माहौल सुखद रहेगा.

व्यापार और नौकरी

व्यापार में इस माह परिणाम अनुकूल रहेंगे. व्यापार को लेकर होने वाली यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा और व्यापार के प्रति उत्साह बढ़ेगा. मार्केट में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि, 24 अक्टूबर के बाद पूंजी निवेश से बचना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और संस्थान की नीतियों के अनुसार कार्य करेंगे. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पद-प्रतिष्ठा और वेतन में वृद्धि का लाभ मिलेगा.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर का महीना मेहनत और सतर्कता की मांग करेगा. सिलेबस पर ध्यान देना जरूरी है. शिक्षा में अच्छे परिणाम बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है. शिक्षक के साथ अच्छा व्यवहार रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. करियर में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें. चाहे व्यापार हो या नौकरी, सभी क्षेत्र में सफलता और सुरक्षा मिलेगी.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में सामान्यतः प्रसन्नता रहेगी. छोटी-मोटी विवाद को छोड़कर सब कुछ ठीक रहेगा. पार्टनर के साथ संवाद करते समय सावधानी बरतें. सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव या नया संबंध बन सकता है. विवाहित जीवन में एक-दूसरे का सहयोग रहेगा और परिवार का समर्थन मिलेगा. सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ हल्का विवाद हो सकता है, लेकिन सामान्यतः माह अनुकूल रहेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में अक्टूबर माह मिला-जुला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में हल्की परेशानियां हो सकती हैं. 9 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से माह संतुलित रहेगा. सप्ताह के अंत में सर्दी और खांसी से परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें.

लकी नंबर और उपाय

इस माह तुला राशि वालों का लकी नंबर 8 और लकी कलर गुलाबी रहेगा. उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और लाल चंदन डालकर अर्घ्य देने से विशेष लाभ मिलेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >