मिथुन राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज टीम वर्क से किस्मत साथ देगी या लगेगा उम्मीदों को झटका?

Mithun Aaj Ka Rashifal 05 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 05 April 2026: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. कर्म भाव में सूर्य-शनि की स्थिति कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव को बढ़ाएगी. दोपहर के बाद चंद्रमा का गोचर मानसिक चंचलता दे सकता है. महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने के लिए दिन का पहला भाग अधिक श्रेष्ठ है.

करियर/बिजनेस: करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और नए क्लाइंट्स से संपर्क बनेगा. टीम वर्क से किए गए कार्य आज सफल होंगे. आज नौकरी मे अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा.

लव लाइफ: आज आप पार्टनर से दिल की बात साझा करेंगे. आपकी बातें पार्टनर को प्रभावित करेंगी. शाम को अचानक डिनर का प्लान बन सकता है. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें सोशल मीडिया के जरिए कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है. प्रेम में विश्वास और बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: आज माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. अधिक स्क्रीन टाइम से बचें और आँखों को आराम दें. रात को जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि सुबह तरोताजा महसूस कर सकें.

सावधानी: आज ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें.

उपाय: आज पक्षियों को हरा दाना डालें.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >