Pithori Amavasya 2026 Kal Ka Rashifal: कल यानी 10 सितंबर 2026, गुरुवार को पिठोरी अमावस्या है. इस दिन अमावस्या तिथि के कारण पूजा-पाठ, दान और पूर्वजों का स्मरण करने का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या का प्रभाव मन और भावनाओं पर भी पड़ सकता है. ऐसे में कल का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतनी होगी. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से लेकर मीन राशि का कल 10 सितंबर 2026 का राशिफल.
मेष राशि का कल का राशिफल
कल दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी मधुरता बढ़ेगी. हालांकि, इस समय शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पिठोरी अमावस्या पर जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.
वृषभ राशि का कल का राशिफल
वृषभ राशि वालों को कल मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. घर में अविवाहित बच्चों के लिए रिश्ते आ सकते हैं. परिवार में शांति और सुख का माहौल बना रहेगा. अपनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. अमावस्या के दिन परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-पाठ करना लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि का कल का राशिफल
मिथुन राशि का कल का राशिफल आपका पराक्रम कुछ कम रहेगा और किसी अप्रिय घटना या प्रसंग का सामना करना पड़ सकता है. समाज में कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. चलते हुए काम में अचानक बाधा आ सकती है. पिठोरी अमावस्या पर किसी जरूरतमंद को भोजन या आवश्यक वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि का कल का राशिफल
कर्क राशि वालों का कल राजनीति के क्षेत्र में आपको ऊंचाई हासिल हो सकती है. कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. बच्चों की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. दिन कुल मिलाकर आपके लिए सकारात्मक रहेगा. अमावस्या के दिन पूर्वजों का स्मरण करने से मन को शांति मिल सकती है.
सिंह राशि का कल का राशिफल
कल सिंह राशि वाले अपने गुप्त शत्रुओं पर विजय हासिल कर सकते हैं. पिठोरी अमावस्या का दिन सुख और शांति के साथ बीतेगा. आर्थिक लाभ होने के योग हैं. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा. पिठोरी अमावस्या पर जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है.
कन्या राशि का कल का राशिफल
कल कन्या राशि वालों को किसी पुराने और परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. अचानक धन या कोई नया काम मिलने के योग हैं. अपनी समझदारी और सूझबूझ से आप कई उलझे हुए काम आसानी से पूरे कर लेंगे. अमावस्या पर दान-पुण्य करने से मन को संतोष मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Pithori Amavasya 2026: पितरों की कृपा पाने का खास अवसर है पिठोरी अमावस्या, जानें क्या करें
तुला राशि का कल का राशिफल
कल तुला राशि वालों को नौकरी में नया पद, जिम्मेदारी या अधिकार मिलने की संभावना है. महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिल सकती है. महिला वर्ग से आपका संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है. पिठोरी अमावस्या पर घर में पूजा-पाठ करने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
वृश्चिक राशि का कल का राशिफल
कल वृश्चिक राशि वालों को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मान-सम्मान, यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. विवाह या किसी अन्य शुभ कार्य में व्यस्त रह सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अमावस्या के दिन पूर्वजों का स्मरण कर दान करना शुभ माना जाता है.
धनु राशि का कल का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए कल सफलता दरवाजे पर दस्तक दे सकती है. सरकारी कामों में प्रगति होगी और कोई खुशी देने वाली खबर मिल सकती है. धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. पिठोरी अमावस्या पर जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना शुभ रहेगा.
मकर राशि का कल का राशिफल
कल मकर राशि वालों का मन बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए उत्साहित रहेगा. रोजगार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. किसी नए काम की योजना बना सकते हैं और उसके सफल होने की संभावना भी रहेगी. अमावस्या पर दान करने और ईश्वर का ध्यान करने से मन शांत रहेगा.
कुंभ राशि का कल का राशिफल
कल कुंभ राशि वालों को कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है. घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और भविष्य को लेकर आपकी चिंता कुछ कम होगी. पिठोरी अमावस्या पर जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ रहेगा.
मीन राशि का कल का राशिफल
मीन राशि वालों की कल आजीविका या कामकाज में बदलाव होने की संभावना है. दूर की यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा. अमावस्या के दिन परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-पाठ करें.