Pisces Monthly Horoscope October 2025: मीन राशि वाले स्थान परिवर्तन से बचें, पढ़ें मासिक राशिफल

Pisces Monthly Horoscope October 2025: मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

Pisces Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. पुरानी विवाद दूर होंगे और पारिवारिक स्थिति में बदलाव दिखाई देगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें और परिवार के सदस्यों के प्रति ईमानदारी बनाए रखें. भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी स्थिति पर नजर रखना आवश्यक है. परिवार में नए कार्य आरंभ होंगे और आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी.

व्यापार और नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए अक्टूबर माह में सतर्कता आवश्यक है. जो भी विशेष तैयारी की है, उसे इस माह स्थगित रखें. वर्तमान में चल रही चीज़ों को बनाए रखें. नए प्रयास और योजनाओं में सावधानी बरतें और बड़ा जोखिम न लें. नौकरीपेशा लोग इस माह अच्छे स्थिति में रहेंगे. ग्रह अनुकूल हैं और कार्य क्षेत्र में ध्यान देने पर बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. इस महीने नौकरी में स्थान परिवर्तन न करें.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों को अक्टूबर माह में कड़ी मेहनत करनी होगी. प्राइमरी स्कूल के छात्रों के लिए माह मिला-जुला रहेगा. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपने प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान देना होगा, तभी लक्ष्य प्राप्त होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. करियर में नए बदलाव आएंगे, लेकिन इस दौरान भी स्थान परिवर्तन से बचें.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में इस माह रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. पार्टनर के साथ सहयोग और समझदारी बनी रहेगी. विवाह का प्रस्ताव मिलने के योग हैं. सिंगल जातकों के लिए पहले सप्ताह में पुराने मित्र के साथ संबंध जुड़ सकता है. विवाहित जीवन में पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा और आपसी समझ बनाए रखने से रिश्ता मजबूत होगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. सितारे इस माह अच्छे स्थिति में नहीं हैं, इसलिए छोटी-छोटी लापरवाहियों से नुकसान हो सकता है. बवासीर, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर से पीड़ित लोग खान-पान का विशेष ध्यान रखें. सुबह टहलना और नियमित व्यायाम स्वास्थ्य सुधार में मदद करेगा.

लकी नंबर और उपाय

इस माह मीन राशि वालों का लकी नंबर 8 और लकी कलर पीला रहेगा. नित्य सिद्धिकुंजिका और बजरंग बाण का पाठ करें. मंगलवार को मंदिर में गुड़ का दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >