Astrology, Emotional Zodiac Signs: बेहद इमोशनल होते हैं इन राशियों के जातक, कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल

Astrology, Emotional Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया है जो बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं. हद से ज्यादा भावुक होना इनके लिए मुसीबत भी बन जाता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Astrology, Emotional Zodiac Signs: हर व्यक्ति का स्वभाव दूसरे से अलग होता है. कुछ लोग हंसमुख एवं खुले मिजाज के होते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही गुस्सैल, कुछ लोग खुले मिजाज के होते हैं तो कुछ लोग बेहद ही शांत और गंभीर होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया है जो बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं. हद से ज्यादा भावुक होना इनके लिए मुसीबत भी बन जाता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

वृष राशि

अगर आप कभी किसी वृष राशि के साथ रिश्ते में हैं, तो आप जरूर ये जानते होंगे कि वे आपके लिए कितने समर्पित और प्‍यार करने वाले होते हैं. वे अपने रिश्‍ते के लिए काफी वफादार होते हैं इसलिए ब्रेकअप के बाद भी वे आपके जीवन से बाहर नहीं निकल पाते.

कर्क

कर्क राशि चंद्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग बेहद ही भावुक होते हैं। ये लोग अपने साथी और स्वयं से जुड़े लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं और उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ये हर छोटी बात को लेकर परेशान और दुखी हो जाते हैं

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को काफी भावुक माना जाता है. ये दूसरों को खुश कर खुद को दुख पहुंचा लेते हैं. सिंह राशि वाले अपने रिश्ते को पूरे दिल से निभाते हैं. इन लोगों झूठे और धोखेबाज लोग पसंद नहीं आते हैं. अगर कोई अपना इनसे छल करता है तो ये बुरी तरह आहत होते हैं.

मीन राशि

मीन राशि के जातक खुद को चाहे कितना भी सख्‍त और मजबूत दिखाने की कोशिश करें लेकिन वे अंदर से बहुत नरम दिल वाले होते हैं. उन्‍हें छोटी-छोटी बातें भी दुखी कर देती हैं लेकिन बड़े दुखों को भी वे हंसते-हंसते सह जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >