Moon Transit 2026: चंद्रमा का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर खोलेगा बदलाव का रास्ता, इन राशियों को करियर और धन में लाभ के संकेत

Moon Transit 2026: ज्योतिष के अनुसार 6 सितंबर रविवार को चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से होते हुए मिथुन राशि में संचार करेंगे. चंद्रमा के इस बदलाव का असर अलग-अलग राशियों के जीवन में अलग तरीके से देखने को मिल सकता है. पंडित पुरनेंदु पाठक ने बताया कि इस दिन धन लक्ष्मी योग का संयोग भी बन रहा है, जिसे धन और आर्थिक मामलों के लिए शुभ माना जाता है. इसके साथ ही सूर्य भी सिंह राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में कुछ राशियों के लिए करियर, धन और रोजमर्रा के कामकाज के लिहाज से बदलाव के संकेत बन सकते हैं.

मेष राशि वालों के लिए बढ़ेगा आत्मविश्वास

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे. यह समय साहस, मेहनत, बातचीत और अपने दम पर काम पूरा करने की क्षमता को मजबूत कर सकता है. आज किसी काम के शुरू होने का इंतजार करने के बजाय खुद पहल करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

पिछले कुछ समय से जिस काम को शुरू करने में झिझक महसूस कर रहे थे, उसे लेकर अब आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी में किसी अधिकारी, ग्राहक या सहकर्मी के सामने अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है. अपनी योजना को साफ और सीधे तरीके से रखें. जरूरत से ज्यादा सफाई देने से बचें.

ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि का 'षडाष्टक योग' 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना?

तुला राशि को मिल सकता है नया सीखने का मौका

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा नौवें भाव में रहेंगे. ऐसे में नई चीजें सीखने, अनुभवी लोगों से सलाह लेने और भविष्य को लेकर योजना बनाने का मौका मिल सकता है. किसी पुराने सवाल का जवाब किसी अनुभवी व्यक्ति, किताब या नई जानकारी के जरिए मिल सकता है.

नौकरी में नई जिम्मेदारी या किसी ट्रेनिंग से जुड़ी चर्चा हो सकती है. अगर करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई नया कौशल सीखना जरूरी है तो अब उसकी शुरुआत करना अच्छा रहेगा. नई जानकारी आगे चलकर आर्थिक लाभ का रास्ता भी खोल सकती है.

मकर राशि को काम में रहना होगा सतर्क

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव में रहेंगे. यह स्थिति अधूरे काम, नौकरी की जिम्मेदारियों और रोजमर्रा की परेशानियों पर ध्यान देने का संकेत देती है. पुराने कामों को टालने के बजाय एक-एक करके पूरा करना बेहतर रहेगा.

कार्यस्थल पर किसी पुराने काम की समीक्षा हो सकती है. अगर कोई सहकर्मी अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी नहीं करता है तो उसका असर आपके काम पर पड़ सकता है. इसलिए जरूरी काम दूसरों के भरोसे पूरी तरह न छोड़ें और अपने काम का रिकॉर्ड संभालकर रखें.

मीन राशि में घर-परिवार पर रहेगा फोकस

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे. ऐसे में घर, माता, संपत्ति, वाहन और मानसिक शांति से जुड़े मामले ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकते हैं. घर की छोटी-मोटी परेशानी भी आपका ध्यान खींच सकती है.

घर में मरम्मत, सफाई या किसी सामान को बदलने की जरूरत महसूस हो सकती है. खरीदारी करते समय कीमत और गुणवत्ता दोनों की जांच करें. मकान या संपत्ति से जुड़े दस्तावेज पढ़ते समय जल्दबाजी न करें. घर की किसी वरिष्ठ महिला या माता की जरूरतों पर भी ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा.

कुल मिलाकर चंद्रमा का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत, बदलाव और आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है. हालांकि ज्योतिषीय परिणाम व्यक्ति की जन्मकुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >