चंद्र-गुरु की कृपा से खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि 14 मार्च 2026 दिन शनिवार की सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि विराजमान हैं. चंद्रमा धनु राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि और शुक्र मीन राशि में रहेंगे. केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है, तो चिंता नहीं करें, आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

आज का मेष राशिफल

मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. आज आपका मन उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा. आप अपने काम को लेकर नए आइडिया लाएंगे और किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मन रहेगा. प्यार के मामले में हल्की नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन दिल के रिश्ते मजबूत रहेंगे. अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो थोड़ी समझदारी और धैर्य जरूरी है. सेहत में हल्की थकान महसूस हो सकती है. आज आप अपने अंदर छुपी क्षमताओं को पहचान पाएंगे. लकी नंबर 7, लकी कलर ऑरेंज

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आज आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. कामकाज में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है. यात्रा का प्लान है तो सब कुछ समय पर कर लें. स्वास्थ्य में हल्की अनदेखी परेशानी पैदा कर सकती है. दोस्तों और परिवार से सलाह लेने में लाभ रहेगा. प्यार के मामले में आज रोमांटिक पल मिल सकते हैं. लकी नंबर 2, लकी कलर हरा

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे. आज आपकी ऊर्जा और उत्साह आपको अलग पहचान दिलाएंगे. ऑफिस में आपकी राय को लोग महत्व देंगे. आप किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं. परिवार में किसी पुराने झगड़े का समाधान मिल सकता है. वित्तीय मामलों में लाभ के संकेत हैं, पर सोच-समझकर निवेश करें. प्यार के रिश्ते में मीठी बातें मन को खुश करेंगी. सेहत सामान्य रहेगी. हल्की मेहनत से थकान हो सकती है. यात्रा के लिए दिन अच्छा है. आप अपने आत्मविश्वास से लोगों को प्रभावित करेंगे. आज अपने अंदर छुपे हुनर को सामने लाने का मौका मिलेगा.
लकी नंबर 9, लकी कलर गुलाबी

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे. आज आपके मन में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी. आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए ज्यादा समय निकालेंगे. कामकाज में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. लेकिन धैर्य और मेहनत से हर मुश्किल आसान हो जाएगी. वित्तीय मामले में सतर्क रहें. अनावश्यक खर्च से बचें. प्यार के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात सुखद अनुभव दे सकती है. स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए हल्का व्यायाम करें. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है. अपने विचारों को खुलकर साझा करने से नई संभावनाएं बन सकती हैं.
लकी नंबर 5, लकी कलर नीला

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज आपका आत्मविश्वास और करिश्मा आपको सभी के बीच चमकदार बनाएगा. कामकाज में आपके आइडिया सराहे जाएंगे. वित्तीय मामले में अचानक लाभ हो सकता है. परिवार के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा. प्यार के रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा और साथी के साथ रिश्ते में मिठास आएगी. सेहत में हल्की सतर्कता जरूरी है. यात्रा या नए अनुभव के लिए दिन अनुकूल है. लकी नंबर 3, लकी कलर लाल

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए व्यवस्थित और सोच-समझकर काम करने वाला है. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी. वित्तीय मामले में लाभ होगा. खर्चों में संयम रखें. परिवार और दोस्तों के साथ समय सुखद रहेगा. प्यार के मामले में आज कुछ मीठा पल आपके दिल को खुश करेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यात्रा के लिए दिन अच्छा है. आप नए ज्ञान और सीखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे. लकी नंबर: 6, लकी कलर नीला

आज का तुला राशिफल

तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. संतुलन और समझदारी से भरा रहेगा. आप अपने काम और निजी जिंदगी में तालमेल बनाएंगे. ऑफिस में आपकी राय महत्वपूर्ण मानी जाएगी. वित्तीय मामलों में आज निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी महसूस होगी. भाई -बहन से सहयोग मिलेगा. प्यार के मामले में रोमांस बढ़ेगा. स्वास्थ्य में हल्की सावधानी जरूरी है. आज आप अपने आत्मविश्वास से लोगों को प्रभावित करेंगे. लकी नंबर 8,लकी कलर पीला

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दुसरे भाव में संचरण करेंगे. आज आपकी मानसिक शक्ति और धैर्य की परीक्षा हो सकती है. ऑफिस में चुनौतियों का सामना करने का मौका मिलेगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मन को सुकून देगा. प्यार के मामले में हल्की नोक-झोंक हो सकती है. स्वास्थ्य में हल्की सतर्कता जरूरी है. यात्रा के लिए दिन सामान्य है. नए प्रोजेक्ट या योजना के लिए दिन अच्छा है. लकी नंबर: 4, लकी कलर बैंगनी

आज का धनु राशिफल

धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे. आज उत्साह और नई योजनाओं से भरा रहेगा. कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. प्यार के रिश्ते में आज रोमांटिक पल मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की-फुल्की थकान हो सकती है. यात्रा या नए अनुभव के लिए दिन अनुकूल है. अपने आत्मविश्वास और समझदारी से सभी मुश्किलों को पार कर पाएंगे. लकी नंबर 1,लकी कलर हरा

आज का मकर राशिफल

मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन मेहनत और धैर्य से भरा रहेगा. ऑफिस में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करें. परिवार और दोस्तों के साथ समय सुखद रहेगा. प्यार के मामले में साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य में हल्की सतर्कता जरूरी है. ज्यादा थकान से बचें. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है. आप अपने आत्मविश्वास और समझदारी से मुश्किल परिस्थितियों को आसान बना पाएंगे. लकी नंबर 9,लकी कलर केशरी

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे. आज कामकाज में आपकी राय का महत्व बढ़ेगा. वित्तीय मामलों में लाभ होगा, पर खर्चों में संयम रखें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. प्यार के रिश्ते में आज रोमांटिक पल मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यात्रा के लिए दिन अच्छा है. आप अपने धैर्य और समझदारी से मुश्किल परिस्थितियों का सामना करेंगे.
लकी नंबर 2, लकी कलर पिला

आज का मीन राशिफल

मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. आज भावनाओं और रिश्तों में संतुलन बनाने वाला रहेगा. कामकाज में मेहनत रंग लाएगी. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना मन को खुश करेगा. प्यार के मामले में साथी के साथ रिश्ते में मिठास आएगी. स्वास्थ्य में हल्की सतर्कता जरूरी है. यात्रा या नए अनुभव के लिए दिन अनुकूल है.
लकी नंबर 5, लकी कलर आसमानी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: पापमोचिनी एकादशी पर बन रहा है शुभ योग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >