Monthly Kanya Rashifal December  2022: दिसंबर माह का कन्या राशिफल, आपका अपने साथी के साथ मतभेद होगा

Monthly Kanya Rashifal December 2022: आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी वृश्चिक राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मासिक राशिफल राशि के अनुसार मासिक राशिफल

Monthly Kanya Rashifal December 2022: दिसंबर  का माह  शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही  होगी. आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके  आइए जानते हैं आपकी  वृश्चिक  राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मासिक राशिफल  राशि के अनुसार मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

यह माह आपके लिए अशुभ संकेत लेकर आ रहा हैं तथा परिवार के ऊपर मंगल भारी हैं. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता हैं जिससे आर्थिक खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी. हालांकि सभी मिलकर इसे अच्छे से संभाल लेंगे. रिश्तेदारों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह अच्छा नही रहेगा तथा व्यापारिक समझौते में नुकसान होने की संभावना हैं. किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार करे तथा इस माह कोई नया समझौता करने से बचे. परिवार के बड़ों का परामर्श अवश्य सुने तथा उसे फॉलो करे.घर के किसी सदस्य की नौकरी लगेगी जिससे आपको भी सहायता मिलेगी. आप यदि सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो यात्रा करने के प्रबल संयोग हैं. निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने काम के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं. आप अपने लिए नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे और इसके लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी देखेंगे.

शिक्षा व करियर

छात्रों को इस माह मनचाहे परिणाम नही मिलेंगे जिससे उन्हें मानसिक तनाव हो सकता हैं. आपके अध्यापक भी आपसे निराश रह सकते हैं जिससे माता-पिता भी आपसे नाराज होंगे. ऐसे में स्वयं का मनोबल न गिरने दे व निरंतर प्रयास करते रहे. माह के अंत में स्थिति कुछ बेहतर होने की संभावना हैं. आप डिजिटल मीडिया, कंटेंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के छात्र हैं तो यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा तथा आप अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन अच्छा रहेगा तथा आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत होगा. आपके पार्टनर के द्वारा हर क्षेत्र में आपकी सहायता की जाएगी. आप दोनों के बीच आपसी समझ भी बढ़ेगी तथा आप उनसे भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे.
यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तथा घर में किसी को आपके प्रेम जीवन के बारे में नही पता  हैं तो इस माह घर में किसी को आपके ऊपर शक हो सकता है. अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखे तथा कटु वचन कहने से बचे. विवाह के योग इस माह नही हैं.

स्वास्थ्य जीवन

जिन्हें अस्थमा की बीमारी हैं वे इस माह अपना विशेष ध्यान रखे. यदि आपकी उम्र चालीस वर्ष से अधिक की हैं तो माह के मध्य में जोड़ो में दर्द की समस्या परेशान करेगी. जिन्हें शराब के सेवन करने की लत हैं उन्हें इस माह गंभीर बीमारी हो सकती हैं. इसलिये जितना जल्दी हो सके इसे कम कर दे या छोड़ दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >