मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 में भाग्य का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी चुनौतियां?

वार्षिक मिथुन राशि: (Mithun Yearly Horoscope 2026) साल 2026 मिथुन राशि वालों के लिए बदलाव, अवसर और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. साल के शुरुआती दो महीने बीत चुके हैं. इस वर्ष ग्रहों की स्थिति आपके जीवन के हर क्षेत्र परिवार, करियर, व्यापार, प्रेम, धन और स्वास्थ्य पर असर डालेगी. Yearly Horoscope 2026: शनि पूरे वर्ष आपकी राशि के कर्म भाव में रहेंगे साल 2026 मिथुन राशि वालों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है. शनि पूरे वर्ष कर्म भाव में रहकर आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेंगे. बुध अपनी तीव्र गति से पूरे साल अलग-अलग प्रभाव डालेंगे. साल के अंतिम समय तक शनि और केतु एक ही भाव में रहेंगे, जिससे कुछ मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी. आइए जानते हैं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कैसा रहेगा यह वर्ष. पारिवारिक जीवन मिथुन राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन इस वर्ष मिश्रित परिणाम देगा. शनि की दृष्टि चौथे भाव पर बनी रहेगी, जिससे कभी-कभी घर के माहौल में तनाव हो सकता है. हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति बेहतर रहेगी. 02 जून तक गुरु आपके केंद्र भाव में रहेंगे, जिससे परिवार में कुछ उलझनें या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें और छोटी-छोटी बातों को बढ़ने न दें. पारिवारिक आमदनी में वृद्धि होगी. घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है. आपसी सहयोग और प्रेम बढ़ेगा. 31 अक्टूबर के बाद परिवार में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है. लेकिन आपके प्रयास और समझदारी से माहौल सामान्य हो जाएगा.

शुभ कलर: नीला

शुभ अंक: 6

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >