मिथुन राशिफल 26 मार्च 2026: क्या आज मुनाफे वाला दिन है या नुकसान उठाना होगा?

Mithun Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज मिथुन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत देगी साथ और पूरे होंगे अधूरे काम? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का हाल.

Mithun Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाने वाला होगा, क्योंकि चंद्रमा और गुरु आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. यह ‘गजकेसरी योग’ जैसी स्थिति आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगी और आपको समाज में एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगी.

करियर-बिजनेस: करियर में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, क्योंकि आपकी राशि का स्वामी बुध भाग्य भाव में मंगल के साथ है. व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़े निवेश और विस्तार के लिए बहुत ही उपयुक्त और मुनाफे वाला साबित होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपको भावुक बनाएगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक गहरे होंगे और आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप खुद को बहुत ही हल्का और तरोताजा महसूस करेंगे, क्योंकि गुरु का गोचर शुभ है. हालांकि, वायु विकार या पेट में गैस की समस्या हो सकती है, इसलिए सुपाच्य और घर का बना भोजन ही करें.

ये भी पढ़ें: आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल

सावधानी: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और दूसरों के फटे में टांग अड़ाने की प्रवृत्ति से आज पूरी तरह बचें.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गाय को हरा चारा या भीगी हुई चने की दाल खिलाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >