मिथुन राशिफल 21 मार्च 2026: क्या आज आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी या स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है?

Mithun Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि में गुरु विराजमान हैं. एकादश भाव के चंद्रमा और पंचम के केतु के प्रभाव से आपकी पुरानी इच्छाएं पूरी होने का योग है. मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आज लाभ भाव का चंद्रमा आपके लिए आय के नए स्रोत खोल सकता है. व्यापार में लिया गया जोखिम आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाएगा. नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और पदोन्नति की चर्चा भी शुरू हो सकती है.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज रोमांस और आपसी समझ का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलने वाला है. पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है जो आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा. पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आप अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आज का दिन उत्तम है, आप शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे. गुरु की कृपा से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. बाहर के जंक फूड से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि ऊर्जा बनी रहे.

सावधानी: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और दूसरों के मामलों में दखल देने से आज परहेज करें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >