मिथुन राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज करियर में बढ़ेगा प्रभाव और बड़े अधिकारियों का मिलेगा समर्थन?

Mithun Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे. यह समय नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे उपयुक्त है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार और पेशेवर क्षेत्र में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा क्योंकि भाग्य भाव में बुध और राहु की उपस्थिति नए मार्ग खोलेगी. विदेश से जुड़े कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत करेंगे.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज स्पष्टता और ईमानदारी बनी रहेगी, जिससे आपका रिश्ता और भी अधिक गहरा और मजबूत होता हुआ नजर आएगा. पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बना सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी होगी. घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके प्रेम संबंधों को और भी सुखद बनाएगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे, लेकिन गुरु के प्रभाव से खान-पान में लापरवाही वजन बढ़ा सकती है. मीठे और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें और सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं. पर्याप्त नींद लेने से आपकी मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी और आप सक्रिय रहेंगे.

सावधानी: अपनी गुप्त बातें और व्यापारिक योजनाएं किसी के साथ साझा न करें, अन्यथा प्रतिद्वंद्वी लाभ उठा सकते हैं.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >