मिथुन राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज खुलेंगे नए नौकरी के द्वार या निर्णय कर सकता है नुकसान?

Aaj Ka Mithun Rashifal 2 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है? क्या आज किस्मत आपका साथ देगी? क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से, मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 2 April 2026: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का अपनी राशि में होना सुखद परिणाम लाएगा. चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना मानसिक शांति प्रदान करेगा. घर के नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है. माता का सहयोग प्राप्त होगा. सूर्य और शनि की स्थिति पिता के साथ तालमेल बनाए रखने की सलाह देती है.

करियर/बिजनेस: व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. गुरु का मिथुन में होना आपकी निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

लव लाइफ: आज बुध और शुक्र की स्थिति प्रेम संबंधों में बौद्धिक चर्चा को बढ़ावा देगी. पार्टनर आपकी समझदारी की सराहना करेगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा. प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा. वाणी में मधुरता बनाए रखें.

स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द की समस्या हो सकती है. भारी सामान उठाने से बचें. सुबह की सैर आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगी.

सावधानी: वाद-विवाद से दूर रहें और संयम बरतें.
उपाय: पक्षियों को भीगा हुआ चना खिलाएं.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >